विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2025

सारा अहंकार शौचालय में... जैकलीन के बाद अब महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल के नाम लिखी चिट्ठी

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के कई मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है. इससे पहले भी वह केजरीवाल और AAP नेताओं के खिलाफ कई पत्र (Sukesh Chandrashekhar Letter To Kejriwal) लिख चुका है.

सारा अहंकार शौचालय में... जैकलीन के बाद अब महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल के नाम लिखी चिट्ठी
केजरीवाल के नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी.
दिल्ली:

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर से चिट्ठी लिखना (Sukesh Chandrashekhar) शुरू कर दिया है. पिछले काफी दिनों से उसकी कोई चिट्ठी सामने नहीं आई थी लेकिन अब एक बार फिर उसने चिट्ठी लिखी है. ये चिट्ठी महाठग ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अरविंद केजरीवाल के नाम लिखी है. इस चिट्ठी में महाठग सुकेश ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को चुनाव में हार पर तंज कसते हुए बधाई दी है. 

सुकेश ने लिखा, सबसे पहले मैं आपको, मनीष जी और सत्येंद्र जी को अपनी सीटें हारने के लिए बधाई देता हूं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी भ्रष्ट पार्टी AAP सत्ता से बाहर हो गई.

केजरीवाल के नाम महाठग सुकेश की चिट्ठी

सुकेश ने चि्ठी में दावा किया कि उसने पहले ही चेतावनी दी थी कि केजरीवाल अपनी सीट गंवा देंगे और पार्टी सत्ता से बाहर हो जाएगी. उसने आगे कहा कि अगर आपके पास मेरे पिछले पत्र सुरक्षित हैं तो कृपया उन्हें देखें. मैंने आपको 3, 6 और 8 महीने पहले चुनौती दी थी कि आप चुनाव हार जाएंगे. और आज वही हुआ है.

'सारा अहंकार शौचालय में बह गया'

सुकेश चंद्रशेखर ने तंज कसते हुए लिखा, आपका सारा अहंकार आपके साथ ही शौचालय में बह गया.  दिल्ली की जनता ने आपको और आपकी दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी को सचमुच लात मार दी है. केजरीवाल को राजनीति से संन्यास लेने की नसीहत देते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि अगली बार पंजाब से भी AAP का सफाया हो जाएगा. 

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के कई मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है. इससे पहले भी वह केजरीवाल और AAP नेताओं के खिलाफ कई पत्र लिख चुका है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukesh Chandrashekhar, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Satyendra Jain, Sukesh Letter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com