विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

स्नैचिंग की घटना में घायल महिला पत्रकार से एम्स में मिलीं स्वाति मालीवाल, दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

जॉयमाला साथ दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने छीना झपटी करने की कोशिश की, इस दौरान वह ऑटो से गिरकर घायल हो गयी थीं.

स्नैचिंग की घटना में घायल महिला पत्रकार से एम्स में मिलीं स्वाति मालीवाल, दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
  • रविवार शाम को मोटर साइकिल सवारों ने की थी छीना-झपटी
  • ऑटो से गिरकर जॉयमाला को आईं थी गंभीर चोटें
  • दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब
नई दिल्ली:

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल मंगलवार को एम्स में महिला पत्रकार जॉयमाला बाग्ची से मिलीं. जॉयमाला साथ दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने छीना झपटी करने की कोशिश की, इस दौरान वह ऑटो से गिरकर घायल हो गयी थीं. रविवार की शाम को 6 बजे के लगभग न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्टर जॉयमाला बाग्ची ऑटो से जा रही थीं. तभी मोटर साइकिल पर सवार दो लोग उनके ऑटो के पास आए और चलते ऑटो में उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर उन्होंने महिला पत्रकार के हाथ पकड़कर उनको नीचे गिरा दिया और वे बदमाश उनका मोबाइल लेकर भाग गए. सड़क पर गिरने की वजह से जॉयमाला को गहरी चोटें आयीं. उनको उपचार के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.  

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और पुलिस से जवाब मांगा है. आयोग ने कहा कि दिल्ली में चैन स्नैचिंग और इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट कि घटनाएं बहुत सामने आ रही हैं. आयोग ने दिल्ली पुलिस से मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है| आयोग ने मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा उठाये गए क़दमों कि जानकारी मांगी है, साथ ही पुलिस से घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है. आयोग ने पुलिस को 28 तारीख तक जवाब देने को कहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swati Maliwal, Snatching, Joymala Bagchi, AIIMS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com