विज्ञापन
This Article is From May 28, 2020

एम्स में अब तक 195 स्वास्थ्यकर्मी COVID-19 से संक्रमित : सूत्र

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अभी तक 195 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

एम्स में अब तक 195 स्वास्थ्यकर्मी COVID-19 से संक्रमित : सूत्र
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 195 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
  • संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया गया
  • इनमें से कई स्वस्थ हो गए और ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अभी तक 195 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सूत्रों ने बताया कि एक एमबीबीएस छात्र, तीन रेजिडेंट डॉक्टरों, आठ नर्सों और पांच मेस कर्मचारियों समेत 50 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी पिछले दो दिनों में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. अन्य लोगों में प्रयोगशाला के कर्मी, टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक 28 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी जांच में संक्रमित पाए गए हैं जबकि बुधवार सुबह तक करीब 23 लोग संक्रमित पाए गए.

उन्होंने बताया, ‘संक्रमित पाए गए स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और अधीनस्थ कर्मी अस्पताल के कोविड-19 और गैर कोविड-19 इलाकों के हैं. इंजीनियरिंग, प्रयोगशालाओं, कार्यालयों, कैंटीन, ऑपरेशन थिएटरों और वार्डों जैसे सभी तरह के विभागों के कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं.'

एक फरवरी से लेकर अभी तक दो फैकल्टी, पांच रेजिडेंट डॉक्टर, 21 नर्सिंग कर्मी, आठ टेक्नीशियन, 32 सफाई कर्मचारी और 68 सुरक्षा गार्ड समेत 195 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से कई स्वस्थ हो गए और ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं. कोविड-19 से संक्रमित पाए गए एम्स के एक सैनिटेशन सुपरवाइजर की रविवार को मौत हो गई जबकि एक मेस कर्मचारी की गत सप्ताह मौत हो गई.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Coronavirus Update, Coronavirus In Delhi, AIIMS COVID-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com