दिल्ली पुलिस का ध्यान खींचने अटेंशन पाने के लिए सरबजीत ने विधानसभा में गाड़ी घुसाई. सरबजीत का भांजा जो 1 अप्रैल से लापता था और हरी नगर थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज थी. उस केस पर सबका ध्यान खींचने के लिए उसने ये हरकत की. उसने बताया कि विधानसभा में कोई बड़ा अधिकारी होगा जो इसके केस को सुनेगा. परिवार बेशक मेंटली डिस्टर्ब बता रहा हो पर पुलिस इस थ्योरी पर यकीन नही कर रही है. सरबजीत हट्टा कट्टा शख्स है और पैसे से मजबूत है. फरवरी में उसने नई टाटा सियारा गाड़ी खरीदी है. बेशक इसके पास से कोई हथियार बरामद नही हुआ, न गाड़ी में हथियार था लेकिन ये अपनी गाड़ी को ही हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा था.
गाड़ी किसी के ऊपर चढ़ सकती थी. वो अकेला विधानसभा के अंदर गया था इसके साथ कोई नही था. इसको दिल्ली के रास्ते नही पता थे, इसलिए दो टैक्सी वालों को 2000 रुपये देकर गाड़ी में रास्ते बताने के लिए बिठाया था.विधानसभा से निकलने के बाद उसने उन दोनों लोगो से पूछा पार्लियामेंट जाना चाहता हूं. पत्नी ने शाहजापुर का एक मेडिकल का पर्चा दिया है कि इलाज चल रहा है, इसको वेरिफाई कर रहे हैं.
सीडीआर निकलवा रहे है ताकि और चीजें साफ हो सके. गाड़ी में उसके साथ मौजूद दोनों लोगों का कोई रोल इस केस में नहीं सामने आया है. हालांकि अभी भी इन दो लोगों से पूछताछ जारी है.सरबजीत का मेडिकल कराया गया है. उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि सरबजीत बहुत उग्र हिंसक व्यवहार वाला है. रात में थाने में लॉकअप की ग्रिल पकड़कर वो हिलाता रहा. वो चिल्लाता था और शोर मचाता रहा. सरबजीत उल्टी सीधी बात कर रहा था कि उसके पास महाराजा की तलवार है. उससे पूछताछ जारी है. उस पर हत्या की प्रयास की धारा लगाई गई है.
ये भी पढ़ें - मेंटली डिस्टर्ब है दिल्ली विधानसभा में कार लेकर घुसने वाला सरबजीत, अब तक की जांच में क्या कुछ मिला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं