गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली समेत देश भर में सुरक्षा व्यस्था को और पुख्ता किया जा चुका है. दिल्ली में होने जा रही गणतंत्र दिवस परेड को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं. दिल्ली पुलिस और तमाम अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मौके पर बेहद चौकन्नी हैं. जारी किए गए अलर्ट में खास तौर पर सफेद पाउडर जैसी चीज पर ध्यान देने और सतर्क रहने की बात कही गई है. अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ये सफेद सा दिखने वाले पाउडर है क्या जिसे लेकर इतनी चौकसी बरती जा रही है.

पिछले साल दिल्ली में हुए दो धमाकों में हुआ था इस्तेमाल
पिछले साल दिल्ली के पश्चिम विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास और प्रशांत विहार में एक मल्टीप्लेक्स के बाहर हुए धमाके बाद जांच एजेंसी को घटना स्थल से सफेद पाउडर ही मिला था. सूत्रों के अनुसार गणतंत्र दिवस के दौरान भी इस तरह के सेफल पाउडर के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है. यही वजह है कि सुरक्षा बलों को इसे लेकर खास निर्देश दिए गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

मार्किंग के लिए भी ना हो सफेद चीज का इस्तेमाल
सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले आयोजन के दौरान किसी भी सफेद पाउडर जैसी चीज के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है. सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को इस बात का खास ख्याल रखने को कहा गया है कि कोई भी शख्स परेड ग्राउंड के पास तक ऐसी कोई चीज लेकर ना पहुंच पाए.
डबल साइट जैकेट को लेकर भी है अलर्ट
सूत्रों के अनुसार खूफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर डबल साइड जैकेट पहनकर देशविरोधी तत्व कार्यक्रम के दौरान घुस सकते हैं. इनपुट तो ये भी मिला है कि ये लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे लोग गणतंत्र दिवस के मौके पर डबल साइडेट जैकेट पहनकर परेड स्थल पर पहुंच सकते हैं. कहा जा रहा है ये लोग डबल साइडेड जैकेट इसलिए पहन कर आ सकते हैं ताकि वह अपने साथ किसी तरह से स्लोगन छिपाकर ला सके. उनका मकसद परेड के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने का भी हो सकता है. साथ ही वह इन जैकेट्स में छिपाकर ला रहे स्लोगन को भी दिखाने की फिराक में हैं.

नॉर्थ ईस्ट के कुछ एंडी नेशनल एलीमेंट पर है शक
खूफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार 26 जनवरी के मौके पर नॉर्थ ईस्ट से आए कुछ देशद्रोही तत्व माहोल को खराब कर सकते हैं. इनपुट मिले हैं कि मणिपुर के एक खास समुदाय के लोग इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. पुलिस और खुफिया विभाग के लोग इस थ्रेट को लेकर अभी से ही अलर्ट पर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं