विज्ञापन

Ground Report: दिल्ली की वो जगह जहां हर बारिश में चलती थी नाव…देखें आज क्या हैं हालात

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली में करीब 2000 किमी तक छोटे बड़े नाले PWD के अन्तर्गत आते हैं, जिसमें करीब 31 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा गाद को निकाला गया है, ताकि जलभराव की समस्या न आए. 

Ground Report: दिल्ली की वो जगह जहां हर बारिश में चलती थी नाव…देखें आज क्या हैं हालात
दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर का रिएलिटी चेक.
  • दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को बीजेपी विधायक ने हल कर दिया
  • विधायक रवि नेगी ने PWD और NHAI के सहयोग से जलभराव खत्म करने के लिए पाइप लाइन डलवाई और नाले की सफाई कराई
  • कृष्णा नगर के विधायक अनिल गोयल ने भी बारिश में जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर उपाय किए
नई दिल्ली:

दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर की वो जगह जहां NH-9 गुजरती है, जैसे ही बारिश होती थी यहां बीजेपी के उस वक्त के पार्षद रवि नेगी नाव चला कर वीडियो बनाते थे. इस जलभराव को सियासी मुद्दा बनाकर बीजेपी उस वक्त तत्कालीन उप मुख्यमंत्री और इस इलाके के तत्कालीन विधायक मनीष सिसोदिया को घेरती थी. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रवि नेगी को इस सीट से उतारा. रवी नेगी बीजेपी के विधायक बन गए. विधायक बनते ही उन्होंने PWD और NHAI से मिलकर इस समस्या का हल निकालने की कोशिश की.

पानी की निकासी से जलभराव की समस्या खत्म

मंगलवार को दिल्ली में बारिश हो रही थी, लेकिन जब यहां मौके पर पहुंचे तो देखा कि कृष्णा नगर के विधायक डॉक्टर अनिल गोयल यहां पूरे अमले के साथ बारिश में जलभराव न हो इसके लिए कोशिश करते दिखें. जब एनडीटीवी ने उनसे बात की तो विधायक अनिल गोयल ने कहा कि ये बहुत पुरानी समस्या थी, जलभराव होता था. इसके हल के लिए एक पाइप लाइन डलवा कर पानी की निकासी की जगह बनाई. साथ में PWD के अधिकारियों के साथ नाले की भी सफाई भी करवाई.

Latest and Breaking News on NDTV

खत्म हुई जलभराव की परेशानी

नतीजा देखिए कि यहां जलभराव आज की तारीख में आपको देखने को नहीं मिल रहा है. इस तरह दिल्ली के कई जलभराव वाले स्पॉट की पहचान करके वहां अतिरिक्त पंपिंग सेट लगवाई गई है और नालों की सफाई पर ध्यान दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

31 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा गाद निकाली

दिल्ली NCR में मंगलवार से रुक रुककर बारिश हो रही है. इस बीच दिल्ली में अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां जलभराव पर काम करने की जरूरत है. पुरानी दिल्ली के सदर बाजार से जलभराव की तस्वीरें सामने आईं. खुद पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली में करीब 2000 किमी तक छोटे बड़े नाले PWD के अन्तर्गत आते हैं, जिसमें करीब 31 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा गाद को निकाला गया है, ताकि मानसून की बारिश में जलभराव की समस्या न आए. 

ये भी पढ़ें-LIVE: मुंबई में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गुरुग्राम वाले घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देख लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Rain, Delhi NCR Rain Latest News, West Vinod Nagar, Delhi Waterlogging Heavy Rain, Delhi Heavy Rain News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com