विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2019

डॉ. अंबेडकर पाठशाला के संस्थापक राजकुमार आनंद ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन  

डॉ. अंबेडकर पाठशाला के संस्थापक और समाजसेवी राजकुमार आनंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए.

डॉ. अंबेडकर पाठशाला के संस्थापक राजकुमार आनंद ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन  
राजकुमार आनंद ने सीएम केजरीवाल की मौजूदगी में आप की सदस्यता ग्रहण की.
नई दिल्ली:

डॉ. अंबेडकर पाठशाला के संस्थापक और समाजसेवी राजकुमार आनंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. इस दौरान उनके साथ तमाम समर्थकों ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की. राजकुमार आनंद ने सीएम केजरीवाल से से उनके आवास पर अपनी पत्नी वीणा आनंद और सैकड़ों समर्थकों के साथ मुलाकात की और उन्हें दलितों के उत्थान के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की.  

AAP ने बदले दिल्ली के सभी जिला इंचार्ज, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन मजबूत करने की कवायद

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हमें राजकुमार आनंद जैसे नेताओं की जरूरत है, जो दलितों और शोषितों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं.  इस दौरान राजकुमार आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा और संविधान में पूर्ण विश्वास रखती है और हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ती है. इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल से डॉ. आंबेडकर से जड़ी सामग्री को एनसीईआरटी की पुस्तकों में जल्द से जल्द शामिल करवाने की भी मांग की. इस दौरान आप के संयोजक और मंत्री गोपाल राय, विधान सभा निदेशक रत्नेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे. 

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aap, AAP Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal,  rajkumar Anand, Veena Anand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com