विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2019

दिल्ली में कोहरे का कहर:  20 विमानों की रूट डायवर्ट , 530 उड़ानों के परिचालन पर पड़ा असर 

हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन ‘श्रेणी थ्री बी’परिस्थितियों में किया जा रहा है. इसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच है.

Also Read in
दिल्ली में कोहरे का कहर:  20 विमानों की रूट डायवर्ट , 530 उड़ानों के परिचालन पर पड़ा असर 
दिल्ली में कोहरे की वजह से फ्लाइटें हुई रद्द
नई दिल्ली:

दिल्ली हवाईअड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार को विमान संचालन बाधित रहा. एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक 20 विमानों का रूट डायवर्ट कर दिया गया, चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया और करीब 530 उड़ानें देरी से चल रही हैं. हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन ‘श्रेणी थ्री बी'परिस्थितियों में किया जा रहा है. इसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर विमान संचालन की ताजा जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 20 विमानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है और चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है.

स्पाइस जेट के स्टाफ से इस बात पर नाराज हुईं प्रज्ञा ठाकुर, एयरपोर्ट डायरेक्टर से की शिकायत

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर तक करीब 530 उड़ानों में देरी हुई जिनमें 320 प्रस्थान करने वाली उड़ानें और 210 आगमन उड़ानें शामिल हैं. इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि ,उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण पूरे भारत में हमारी उड़ानों पर असर पड़ा है. हम स्थिति की समीक्षा करते रहेंगे और अपने सोशल प्लेटफॉर्म्स पर ताजा जानकारियां देते रहेंगे.

स्विट्जरलैंड की कंपनी करेगी दिल्‍ली के पास देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का निर्माण

एयरलाइन ने यात्रियों से घरों से रवाना होने से पहले विमान के उड़ान भरने की जानकारी लेने और उसके ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क करने का भी अनुरोध किया है. विस्तारा एयरलाइन ने टि्वटर पर कहा कि दिल्ली में खराब दृश्यता के कारण उसकी दिल्ली-मुंबई उड़ान यूके933 के साथ ही मुंबई-दिल्ली उड़ान यूके996 को रद्द कर दिया गया है. विस्तारा के साथ ही गोएयर, स्पाइसजेट, एयरएशिया इंडिया ने टि्वटर पर कहा कि दिल्ली में घने कोहरे और खराब दृश्यता के कारण उनके विमान संचालन पर असर पड़ सकता है और यात्रियों को हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहली अपनी-अपनी उड़ानों की स्थिति पता कर लेने की सलाह दी जाती है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport, Flight Delayed In Delhi Airport, Temperature In Delhi Ncr
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com