दिल्ली सहित पूरे देश में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बावजूद लोग कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने से नहीं चूक रहे. देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 4300 से अधिक प्रोटोकाल उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए. दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा के अनुसार, 28 दिसंबर को कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के 4,392 मामले सामने आए, इसमें से ज्यादा मामले फेस मास्क से संबंधित थे. नॉर्थ दिल्ली में सबसे ज्यादा ऐसे उल्लंघन के मामले (700) सामने आए. इसके बाद ईस्ट दिल्ली (635) और साउथ वेस्ट दिल्ली (502) का स्थान आता है. 83 मामले सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना और 60 सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के थे. 28 नवंबर को ही कोविड नियमों के उल्लंघन के लिए 69 एफआईआर भी दर्ज की गई हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं की गई. दिल्ली सरकार की ओर से बताया गया है कि जुर्माने के तौर 86,33,700 की राशि की वसूली की गई.
Sarojini Nagar market - Xmas Bazar. Omicorn दब कर ही मर जायेगा pic.twitter.com/Q7xe8KJNvX
— Sarika Talwar (@sarikatalwar) December 21, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब भारत में ओमिक्रॉन के 961 मामले, सबसे ज़्यादा (263) केस दिल्ली में
गौरतलब है कि दिल्ली के मशहूर सरोजिनी नगर मार्केट से ही ऐसे दृश्य सामने आए थे जिसमें हजारों की संख्या में लोगों को एक-दूसरे के बेहद नजदीक रहते हुए खरीदारी करते देखा गया था. कुछ दिनों पहले जनपथ और मीना बाजार एरिया में भी ऐसे ही दृश्य देखे गए थे. ओमिक्रॉन वैरिएंट की बात करे तो देश की राजधानी दिल्ली में इसके 263 मामले सामने आए चुके हैं जो कि किसी राज्य की सर्वाधिक संख्या है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में जोरदार उछाल देाा गया है. बुधवार को यहां 923 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को 496 नए मरीज मिले थे. 7 महीने में पहली बार एक दिन में इतने मामले सामने आए हैं. इससे पहले 29 मई को 956 केस आए थे. मंगलवार की तुलना में यहां नए मामलों में 86 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. (भाषा से भी इनपुट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं