विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2016

आज ऑड-ईवन फ़ॉर्मूले का आख़िरी दिन, काम आया दिल्ली का दम?

आज ऑड-ईवन फ़ॉर्मूले का आख़िरी दिन, काम आया दिल्ली का दम?
15 तारीख यानी दिल्ली में आज ऑड ईवन फॉर्मूले का आखिरी दिन (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली में आज ऑड ईवन फॉर्मूले का आखिरी दिन है। फ़ॉर्मूला लागू होने के बाद से दिल्ली की आबोहवा बेहतर हुई है। पंद्रह दिनों के आकलन और विश्लेषण के बाद फॉर्मूले को आगे बढ़ाने पर फैसला भी अब लिया जाना है।

चूंकि आज महीने की 15 तारीख़ है, लिहाज़ा आज ऑड नंबर की कारों के चलने का दिन है। दिल्ली में इस नियम की मियाद आज पूरी हो रही है। 15 दिनों के लिए लागू किए गए इस नियम की अब सरकार समीक्षा करेगी। समीक्षा के बाद तय किया जाएगा कि अब ये नियम किन शर्तों के साथ दोबारा लागू किया जाएगा।
 

सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी सीआरआरआई ने कहा है कि इस फॉर्मूले ने दिल्ली वालों का समय बचाया है। ट्रैवेल टाइम में कमी आई है।

सीआरआरआई का रिसर्च बताता है कि इस फॉर्मूले के दौरान दिल्ली की ट्रैफिक में 35% की कमी आई और एक आदमी का ट्रैवेल टाईम औसतन 15 मिनट तक घट गया। इतना ही नहीं, संस्थान के ट्रांसपोर्टेशन प्लानिंग डिवीजन के प्रमुख साइंटिस्ट डॉ. इर्रामपल्ली मधु ने जानकारी दी कि शुरुआती सर्वे के मुताबिक करीब 10-20% लोग इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ शिफ्ट हुए और 40% ने कारपूल का इस्तेमाल किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑड ईवन, दिल्ली, ऑड ईवन फॉर्मूला, सम विषम फार्मूला, अरविंद केजरीवाल, Odd Even, Odd Even Car Formula, Odd Even Delhi, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com