विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डर की मौत 

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की है, जब लव कुमार अपने दुकान की छत पर कुछ सामान रखने गए थे. उसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. 

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डर की मौत 
प्रतीकात्मक फोटो.
  • राजधानी दिल्ली के किराड़ी इलाके की घटना
  • छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक
  • दो महीने बाद होनी थी लव कुमार की शादी
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 26 वर्षीय एक राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. मामला किराड़ी का है. पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की है, जब लव कुमार अपने दुकान की छत पर कुछ सामान रखने गए थे. उसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. 

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : हाईटेंशन तार ने ली 2 सगे भाइयों की जान

VIDEO: हाईटेशन तारों का टेंशन​



दो महीने बाद होनी थी शादी
आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो दुकान में मौजूद परिजनों को बताया. इसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान लव कुमार की मौत हो गई. लव अपने पिता की आभूषण की दुकान संभालते थे. 2 महीने बाद लव की शादी भी होने वाली थी.

इनपुट: भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, National Level Bodybuilder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com