विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2020

दिल्ली में बारिश के बाद पारा 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एक बार फिर बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया और शहर में तेज एवं ठंडी हवाएं चलीं.

दिल्ली में बारिश के बाद पारा 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एक बार फिर बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया. (फाइल फोटो)
  • राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एक बार फिर बारिश हुई
  • बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया
  • शहर में तेज एवं ठंडी हवाएं चलीं
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एक बार फिर बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया और शहर में तेज एवं ठंडी हवाएं चलीं. इसके बाद तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़क गया. शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शाम साढ़े पांच बजे तक 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे था. शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पालम में एक मिलीमीटर और लोधी रोड पर 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में 15 जून तक लू चलने की आशंका नहीं है.

उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है लेकिन यह 10 जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा. श्रीवास्तव ने कहा कि इसके बाद, बंगाल की खाड़ी में संभवत: कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के चलते नमीयुक्त पुरवाई हवा चलने से दिल्ली-एनसीआर में 12 और 13 जून को बारिश होगी. 13 जून को आंधी आने की भी संभावना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Today Weather, Rain In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com