विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2016

दिल्‍ली में सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट, दिन में भी हो सकती है हल्‍की बरसात

दिल्‍ली में सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट, दिन में भी हो सकती है हल्‍की बरसात
फाइल फोटो...
  • दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी. हल्की बारिश हो सकती है : मौसम विभाग
  • दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
  • न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में बदली छाई रही. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, 'दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है.'

मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता 83 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 7.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, दिल्‍ली का मौसम, मॉनसून, बारिश, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, Delhi, Delhi Weather, Monsoon, Monsoon Rain, Indian Meteorological Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com