विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2019

दिल्ली में कानून ठेंगे पर : इन दो VIDEO में देखें तीस हजारी कोर्ट में कैसे चले वकीलों और पुलिस के बीच लात-घूंसे

दिल्‍ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

दिल्ली में कानून ठेंगे पर : इन दो VIDEO में देखें तीस हजारी कोर्ट में कैसे चले वकीलों और पुलिस के बीच लात-घूंसे
तीस हजारी कोर्ट में झड़प का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
  • तीस हजारी कोर्ट में हुई थी हिंसक झड़प
  • झड़प का नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने
  • पुलिसकर्मी को पीटते दिख रहे हैं वकील
नई दिल्ली:

दिल्‍ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह से वकीलों का झुंड तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप के अंदर घुस रहा है और पुलिसकर्मियों को बेरहमी से पीट रहा है. फुटेज में दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी को वकीलों ने बेल्ट से इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश होकर गिर पड़ा. लॉकअप में इस दौरान दर्जनों कैदी बंद थे, जो कोर्ट में पेशी के लिए आये थे. इस मारपीट के बाद वकीलों ने लॉकअप के बाहर आग लगा दी थी. 

मारपीट का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में दिख रहा है कि पहले लॉकअप के बाहर पुलिसवालों और वकीलों में मारपीट होती है. फिर पुलिसवाले इकठ्ठा होकर एक वकील को मारते हुए अंदर ले आते हैं. दरअसल, शनिवार को तीस हजारी कोर्ट के बाहर पार्किंग को लेकर पुलिसवालों और वकीलों में विवाद हो गया जो बाद में हिंसक झड़प में तब्‍दील हो गया. 

t0hg17no

फायरिंग हुई और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई. झड़प में करीब 10 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गए. तीस हजारी कोर्ट में झड़प की बार एसोसिएशनों ने निंदा की है और चार नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला अदालतों में एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है.

वकीलों ने गोली चलाने का आरोप लगाया 
वकीलों ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी और गोली चलाने का आरोप लगाया है. वकीलों के अनुसार झड़प में उनके चार सहयोगी घायल हुए हैं. इनमें एक पुलिस की गोलीबारी में घायल वकील भी शामिल है. हालांकि, पुलिस ने गोली चलाने से इनकार किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Clash, Tis Hazari Court, Tis Hazari Court Clash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com