विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2018

मियां-बीवी और 'वो': ये है वह मॉडल और उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिसके प्यार में पति ने पत्नी की हत्या करवा दी

टीचर सुनीता की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों सुनीता के पति मंजीत, उसकी गर्फ्रेंड एंजल गुप्ता और एंजल गुप्ता के मुंहबोले पिता को गिरफ्तार किया है.

मियां-बीवी और 'वो': ये है वह मॉडल और उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिसके प्यार में पति ने पत्नी की हत्या करवा दी
दिल्ली में महिला टीचर की हत्या की सहआरोपी मॉडल एंजल गुप्ता
नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना में एक महिला टीचर की हत्या कर दी गई. इस महिला टीचर की हत्या में एक ऐसी लड़की का नाम आ रहा है, जो न सिर्फ मॉडल है, उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस है बल्कि महिला टीचर के पति की गर्लफ्रेंड भी है. दरअसल, टीचर सुनीता की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों सुनीता के पति मंजीत, उसकी गर्फ्रेंड एंजल गुप्ता और एंजल गुप्ता के मुंहबोले पिता को गिरफ्तार किया है. माना जा रहा है कि मॉडल और बॉलीवुड की आइटय डांसर एंजल गुप्ता के दबाव में आकर सुनीता के पति मंजीत ने उसकी हत्या कराई है.  

एंजल आरके पुरम इलाके की रहने वाली है. तीनों ने मिलकर हत्या की साज़िश रची थी. हत्या भाड़े के हत्यारों से कराई गई. पुलिस सुपारी किलर्स की तलाश कर रही है. टीचर सुनीता की हत्या की साज़िश में उसके पति मंजीत की जो गर्लफ्रैंड पकड़ी गई है, वो उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल है. वह कुछ बॉलीवुड मूवी में काम भी कर चुकी है. इतना ही नहीं, उसकी अपनी वेबसाइट भी है, जिस पर उसके इंवेंट और कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी है. उसके फोटोशूट और बहुत कुछ उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है. उसने कुछ फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किये हैं. 

मॉडल गर्लफ्रेंड के दबाव में आकर पति ने कराई टीचर पत्नी की हत्या

माना जा रहा है कि मंजीत के अवैध सबंधों का उसकी पत्नी सुनीता विरोध करती थी. इस बात पर दोनों में झगड़ा होता था. टीचर सुनीता ने सब कुछ अपनी निजी डायरी में लिखा था. पुलिस ने उसकी डायरी बरामद की है. सुनीता को उस वक्त तीन गोलियां मार दी गई थीं जब वह स्कूटी से अपने स्कूल जा रही थी. 

स्कूल जा रही महिला टीचर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

आरोपी पति मंजीत जो पेशे से प्रापर्टी डीलर है, का मुंबई की मॉडल और आरोपी एंजल से करीब पांच साल से अफेयर था. एंजल का मुंह बोला पिता भी इस अफेयर के बारे में जनता था. एंजल के पिता ने अपने ड्राइवर के जरिए यूपी के दो कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए. महिला टीचर सुनीता की हत्या करवाने के लिए 10 लाख रुपये दिए गए थे. कुछ पैसा मॉडल एंजल के पिता ने भी किलर को दिए थे. इसके बाद बाकायदा रेकी करके टीचर की हत्या की गई.

VIDEO: दिल्ली में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Model Angel Gupta, Delhi Teacher Murder Case, Women Teacher Murdered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com