विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2016

दिल्ली में किडनी कारोबार रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

Also Read in
दिल्ली में किडनी कारोबार रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में दो महिलाओं सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर यहां चल रहे एक किडनी व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को रात करीब नौ बजे दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक प्रमुख निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अस्पताल में गिरोह की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में तीन बिचौलिए हैं। समझा जाता है कि इन बिचौलियों ने दिल्ली में अब तक कम से कम चार किडनी बेची है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
किडनी, किडनी रैकेट, दिल्ली में किडनी रैकेट, दिल्ली पुलिस, Kidney, Kidney Racket, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com