एसएससी की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा
- ऑनलाइन नकल कराते हुए गिरोह को दबोचा है
- आरोपी अजय, परम, गौरव और सोनू को दिल्ली के गांधी विहार से गिरफ्तार किया है
- पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, 10 फोन और डोंगल भी बरामद किए हैं
नई दिल्ली:
यूपी एसटीएफ और और दिल्ली पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में SSC हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम में ऑनलाइन नकल कराते हुए गिरोह को दबोचा है. जांच एजेंसी को मिली बड़ी सफलता मिली है और मौके से आरोपी अजय, परम, गौरव और सोनू को दिल्ली के गांधी विहार से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, 10 फोन (लगभग 50 लाख रुपये की कीमत), 3 लग्जरी गाड़ियां, पेन ड्राइव, हार्डडिस्क, अन्य कागजात और डोंगल भी बरामद किए हैं.
आपको बता दें कि फरवरी में छात्रों ने पेपर लीक होने के बाद प्रदर्शन किया था. छात्रों का कहना था कि 17 फरवरी को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया था जबकि एसएससी के चेयरमैन ने इससे इनकार किया था. छात्रों के दवाब में केस दर्ज कराया गया था. इसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी लेकिन वह प्रारंभिक जांच के बाद मामले को नहीं सुलझा सकी थी.
इस मामले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो 100 से 150 लोगों से पेपर सॉल्व कराते थे. ये डाटा एंट्री ऑपरेटर के परीक्षा का पेपर भी लीक करा चुके हैं. बताया जा रहा है कि ये गैंग एक छात्र से दस से 15 लाख रुपये लेते थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
SSC Examination, Cheating, Delhi, UP ATS, Delhi Police