विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2019

दिल्ली: अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, पति को हत्या का अंदेशा

राजधानी दिल्ली में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालत में हुई मौत हो गयी. जिस अस्पताल में महिला डॉक्टर की मौत हुई वो अस्पताल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है.

दिल्ली: अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, पति को हत्या का अंदेशा
महिला डॉक्टर आस्था मुंजाल की संदिग्ध हालात में मौत (फाइल फोटो)
  • अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत
  • पति को हत्या का अंदेशा
  • पंजाबी बाग के महाराज अग्रसेन अस्पताल में नौकरी करती थी महिला डॉक्टर
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालत में हुई मौत हो गयी. जिस अस्पताल में महिला डॉक्टर की मौत हुई वो अस्पताल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है. जबकि महिला के पति के मुताबिक उसकी हत्या हुई है. रविवार सुबह दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में एक महिला डॉक्टर आस्था मुंजाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी.आस्था के पिता के मुताबिक, रात में उनकी और आस्था के पति उदित मुंजाल से उसकी बात हुई तब वो बिल्कुल ठीक थी, लेकिन सुबह उन्हें आस्था की मौत की खबर मिली. 

कथित रूप से शराब के नशे में चूर लड़की ने कार से मारी टक्कर, एक युवक की मौत

अस्पताल में परिवारवालों को पता चला कि आस्था ने नाइट ड्यूटी के दौरान रात 12 बजे के बाद रेस्ट रूम का दरवाजा बंद कर लिया, सुबह दरवाजे खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाकर गेट तोड़ा गया. अंदर आस्था का शव पड़ा हुआ था. उसने कोई इंजेक्शन लगाया हुआ था और उसके शव के पास ही बेहोशी की दवा की एक खाली बोतल मिली थी. आस्था मुंजाल की शादी करीब एक साल पहले डॉक्टर उदय ढींगरा से हुई थी.

दिल्ली में फैमिली को चोर बताकर लगाए गए पोस्टर, परिवार के एक शख्स ने की खुदकुशी

पिछले दो साल से आस्था पंजाबी बाग के महाराज अग्रसेन अस्पताल में नौकरी कर रही थी. जबकि आस्था के पति डॉक्टर उदित जीबी पंत अस्पताल में नौकरी करते हैं. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ये मामला आत्महत्या का ही लग रहा है. आस्था की शादी को अभी एक साल ही हुआ था इसलिए पूरे मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं. पता लगाया जा रहा कि आस्था के पति से उसकी अनबन तो नहीं थी.

VIDEO: दिल्ली में फैशन डिजाइनर की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Female Doctor Died, Maharaja Agrasen Hospital, Punjabi Bagh, Delhi News, Aastha Munjal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com