विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

दिल्‍ली में नशे और रफ्तार का कॉकटेल, रईसजादे ने पुलिस वाले को कार से रौंदा

करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आती स्कोडा कार को भूप सिंह ने काफी दूर से ही रुकने का इशारा किया लेकिन कार रुकने की बजाय उस पर कहर बनकर टूटी.

Also Read in
दिल्‍ली में नशे और रफ्तार का कॉकटेल, रईसजादे ने पुलिस वाले को कार से रौंदा
नई दिल्‍ली: दिल्ली में नशे और रफ्तार का कॉकटेल एक बार फिर देखने को मिला है. एक रईसजादे ने अपनी स्कोडा कार से पुलिस बैरिकेड को जबरदस्त टक्कर मारते हुए दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को बुरी तरह कुचल दिया. पुलिसकर्मी ने उसे रुकने का इशारा किया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना दिल्ली के वसंतकुंज इलाके के नेल्‍सन मंडेला मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुई. पुलिस के मुताबिक उस वक़्त वसंत कुंज थाने में तैनात 25 साल का सिपाही भूप सिंह अपने एक साथी के साथ ड्यूटी पर था.

करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आती स्कोडा कार को भूप सिंह ने काफी दूर से ही रुकने का इशारा किया लेकिन कार रुकने की बजाय उस पर कहर बनकर टूटी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 6 क्विंटल लोहे का बना बैरिकेड और आर्मर ताश के पत्ते की तरह बिखर गया और फिर कार ने भूप सिंह को भी रौंद डाला.

देश में हर रोज 19 लोगों की इस वजह से हो जाती है मौत : सर्वे

हालांकि बाद में नशे में चूर कार चालक अखिलेश लोहिया पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक अखिलेश दिल्ली के पॉश इलाके साउथ एक्स में रहता है और एक बड़ा कारोबारी है. वो शुक्रवार को वसंतविहार में एक शादी में शामिल होने के बाद नेलसन मंडेला मार्ग के रास्ते से छत्तरपुर के लिए जा रहा था. उसी वक्त ये हादसा हुआ. पिकेट पर उस समय भूप सिंह और किशोरी लाल दो कांस्‍टेबल तैनात थे. फिलहाल भूप सिंह को वसंतकुंज के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

VIDEO: NDTV रोड टू सेफ्टी अभियान : शराब पीकर गाड़ी न चलाने का प्रण लें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drink And Drive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com