अंशुमन की हार्ले डेविडसन बाइक.
नई दिल्ली:
डीएनडी फ्लाईवे पर पर हार्ले डेविडसन बाइक सवार अंशुमन पुरी को टक्कर मारने वाली कार के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने कार के ड्राइवर परवेश को आईपीसी 304 A के तहत गिरफ्तार किया है.परवेश भप्पा सिंह का दामाद है. भप्पा सिंह के नाम कार रजिस्टर्ड है. पुलिस से पूछताछ के दौरान परवेश ने माना कि एक्सीडेंट हुआ था.हालांकि जिस धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था वह धारा जमानती है, इसलिए उसकी बेल हो गयी है.पुलिस को एक चश्मदीद भी मिला है जिसने बताया कि अंशुमन यमुना में ही गिरा है, लेकिन अंशुमन का शव अब तक बरामद नहीं हो पाया है.
यह भी पढ़ें : डीएनडी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से बाइक सवार यमुना में गिरा, तलाश जारी
गौरतलब है कि 26 मई की रात को दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर एक अजीबोगरीब हादसा हुआ था. हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार अंशुमन पुरी को तेज रफ्तार कार ने ऐसी टक्कर मारी थी कि वह कई फीट ऊपर जाकर यमुना में गिर पड़े. अंशुमन का अब तक पता नहीं चला है.यमुना में दर्जनों गोताखोर अंशुमन पुरी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. दरसअल रात करीब एक बजे अंशुमन नोएडा से दिल्ली की तरफ अपनी महंगी हार्ले डेविडसन बाइक से जा रहा था, तभी अंशुमन की बाइक को तेज रफ्तार इटियोस कार ने ज़ोरदार टक्कर मारी, और शक है कि अंशुमन कई फ़ीट उछलकर यमुना में जा गिरा. उसका मोबाइल फ़ोन भी हादसे के बाद से बंद है.
यह भी पढ़ें : DND हादसा: अंशुमन का अभी तक कोई सुराग नहीं
अंशुमन जिस हार्ले डेविडसन बाइक से जा रहा था उसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये है. बाइक भले ही मजबूत हो लेकिन जिस तरह से बाइक का पिछला और कार का अगला हिस्सा तहस नहस हुआ है, उससे लगता है दोनों वाहनों की रफ्तार काफी ज्यादा थी. अंशुमन सरिता विहार के मकान में अकेले रहता है. उसके माता-पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है. ये महंगी बाइक उसने 3 महीने पहले ही ली थी.
VIDEO: डीएनडी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से बाइक सवार यमुना में गिरा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
DND Accident