विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2019

4 हजार लोगों से पूछताछ के बाद पकड़ा गया दिल्ली IP पार्क गैंगरेप का आरोपी, एक साथी अब भी फरार

दिल्ली ने बीते महीने दिल्ली के आईपी पार्क में हुए गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल खालिद को 4 हजार लोगों से पूछताछ और जांच के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया.

4 हजार लोगों से पूछताछ के बाद पकड़ा गया दिल्ली IP पार्क गैंगरेप का आरोपी, एक साथी अब भी फरार
पिटाई के दौरान ही लड़की ने शोर मचाया तो वहां एक बाइक सवार मदद के लिए पहुंचा था
नई दिल्ली:

दिल्ली ने बीते महीने दिल्ली के आईपी पार्क में हुए गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल खालिद को 4 हजार लोगों से पूछताछ और जांच के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. उसके साथ मुन्ना की तलाश की तलाश जारी है. गैंगरेप की वारदात बीते महीने 16 सितम्बर को हुई थी, जब गोवा की रहने वाली एक लड़की अकेले दिल्ली आई थी, उसके पास दिल्ली में रुकने की कोई जगह नहीं थी इसलिए रात को वो सराय काले खां इलाके के आईपी पार्क के फुटपाथ पर सो गई थी. इसी दौरान नशे में चूर अब्दुल खालिद और उसके दोस्त मुन्ना ने सड़क पर सोते हुए लड़की को देखा और उसे जबरन पार्क में ले गए. दोनों ही आरोपी युवकों ने बारी-बारी से पीड़िता का रेप किया. 

पर्स लूटने के बाद चलती ट्रेन से उतरकर भाग गया चोर, CCTV फुटेज से पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के दौरान नशे में चूर लड़कों ने पीड़िता की पिटाई भी की थी, पिटाई के दौरान ही लड़की ने शोर मचाया तो वहां एक बाइक सवार मदद के लिए पहुंचा था. जिसे देखने के बाद दोनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे. मददगार ने वहां पहुंचकर पुलिस को फोन किया और पूरे मामले की जानकारी दी. सामूहिक दुष्कर्म और पिटाई की वजह युवती बुरी तरह से घायल हो गई थी. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने की दोतरफ़ा किलाबंदी

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में करीब 4 हजार लोगों से पूछताछ हुई थी, जिसके बाद अब्दुल का सुराग मिला और उसे सराय काले खां इलाके से ही गिरफ्तार किया गया. अब्दुल दिल्ली के एक नामी स्कूल में EWS कोटे से पढ़ा है लेकिन बाद में गलत संगत में पड़ गया,अभी इस मामले में अब्दुल के साथी मुन्ना की तलाश जारी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Video: रेल की पटरी पर मिला प्रोफेसर का शव, घर पर मां का

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi's IP Park Gang Rape Case, Delhi Gang Rape Case, IP Park Gang Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com