7 years ago
नई दिल्ली:
Transport Strike Delhi: न्यू मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) के विभिन्न प्रावधानों के खिलाफ गुरुवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूल बंद रहे. कमर्शियल वाहन चालकों का कहना है कि सरकार पहले सुविधा दे और अपना सिस्टम दुरुस्त करे. उसके बाद इतना भारी चालान लगाएं. यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशंस (यूएफटीए) ने हड़ताल का आह्वान किया था, जिसके बाद यूएफटीए में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों का दिल्ली/एनसीआर में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ हड़ताल पर रहे. इतना ही नहीं, हड़तालकर्मी बीच सड़क पर सवारी लेकर चलने वाली ऑटो और कैब को रोक कर खाली भी कराया.