विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी में शख्स की संदिग्ध मौत, कोर्ट से गवाही देकर लौटा था, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Rohini Crime News: रोहिणी में 43 साल के शख्स की मौत मामले में पता चला है कि व्यक्ति बलात्कार की कोशिश मामले में मुख्य गवाह है. शनिवार को ही मृतक कोर्ट में गवाही देकर घर आया था.

दिल्ली के रोहिणी में शख्स की संदिग्ध मौत, कोर्ट से गवाही देकर लौटा था, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
delhi crime news
  • दिल्ली के रोहिणी में 43 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोर्ट में गवाही देकर लौटा था
  • मृतक बलात्कार की कोशिश मामले में मुख्य गवाह था और उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं
  • मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के रोहिणी में एक 43 साल के शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई लोगों के कान खड़े कर दिए. व्यक्ति का कोर्ट में केस चल रहा था और वह गवाही देकर ही लौटा था. एनडीटीवी को पता चला है कि उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. शख्स के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की बात कही है.

क्या है पूरा मामला?

रोहिणी में 43 साल के शख्स की मौत मामले में पता चला है कि व्यक्ति बलात्कार की कोशिश मामले में मुख्य गवाह है. शनिवार को ही मृतक कोर्ट में गवाही देकर घर आया था. परिवार का आरोप है कि पहले भी कई बार आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. परिवार ने हत्या का शक जताया है. परिवार को शक है कि मृतक को षड्यंत्र के तहत जहर या मारपीट कर हत्या की गई है. दिल्ली पुलिस के एक जवान और उसकी महिला एडवोकेट मित्र व कुछ अन्य पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. 

दिल्ली से प्रभाकर राणा की रिपोर्ट 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com