विज्ञापन

नंबर 1 विराट कोहली, Ishan Kishan ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, T20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

पांचवें टी-20 में ईशान किशन ने 61 रनों की पारी खेली, अपनी पारी के दौरान ईशान ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ईशान अब टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित से आगे निकल गए हैं.

नंबर 1 विराट कोहली, Ishan Kishan ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड,  T20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
ईशान किशन ने रचा इतिहास
BCCI

ईशान किशन ने पांचवें टी-20 मैच में 32 गेंद पर 61 रन की पारी खेली, अपनी यादगार पारी में ईशान ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. ईशान की पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 191 रन बनाए. बता दें कि अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान ईशान ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ईशान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन पूरा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर ईशान ने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया है. 

रोहित ने 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन 77 पारी में पूरे किए थे. ईशान ने यह कारनामा केवल 69 पारी में किया है. भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. कोहली ने 56 पारी में यह कारनामा किया था.  कोहली के साथ सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्या ने 56 पारी में इसे पूरा करने में सफलता हासिल की थी. नंबर 2 पर केएल राहुल हैं. राहुल ने 58 पारी में तो वहीं नंबर 3 पर अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक ने 64 पारी में यह कमाल किया था. नंबर 4 पर अब ईशान किशन हैं. किशन ने 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन 69 पारी में पूरे किए हैं. नंबर 5 पर रोहित शर्मा हैं. 

T20I में सबसे तेज 2000 रन

56 पारी - विराट कोहली
56 पारी- सूर्यकुमार यादव
58 पारी- केएल राहुल
64 पारी - अभिषेक शर्मा
69 पारी- ईशान किशन
77 पारी - रोहित शर्मा

इसके अलावा ईशान किशन अब 2026 में 37 पारियों में 1,220 रन बनाकर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.  बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए यह साल शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने 171.58 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं, ईशान के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नंबर आता है, जिन्होंने 2022 में 1,164 रन बनाए थे. इस सूची में अगला नाम अभिषेक शर्मा का है, जिन्होंने 2026 में 1,153 रन बना.  यह बाएं हाथ का बल्लेबाज जल्द ही इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकता है.

यह भी पढ़ें | वैभव सू्र्यवंशी को लेकर टीम चयन पर घिरे गौतम गंभीर का पलटवार, बोले- मेरा काम सबको खुश करना नहीं

यह भी पढ़ें | अर्शदीप नंबर-1, शाहीन अफरीदी टॉप 5 में, T20I में पावरप्ले में सबसे अधिक शिकार करने वाले गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Rohit Sharma, Rohit Gurunath Sharma, Suryakumar Ashok Yadav, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com