सोमवार को NDTV से हुई बातचीत में उक्त बातें इन्ना माकन ने कही. इन्ना के 23 वर्षीय बेटे साहिल धनेश्रा की बीते दिनों दिल्ली में हुए एक हादसे में मौत हो गई है.
#IndiaMatters | Senseless, careless, heartbreaking: Minor in speeding SUV kills youth, out on bail for board exams
— NDTV (@ndtv) February 16, 2026
NDTV's @ShivAroor speaks to Inna Maakan, a grieving mother whose son was mowed down by 'reel-makers' pic.twitter.com/s3xNhpgp5Z
NDTV से बातचीत में इन्ना ने बताया कि जिस एसयूवी से बेटे की बाइक में टक्कर लगी, उसपर पहले से 13 चालान थे. ये सभी चालान ओवर स्पीड के है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को अंतरिम जमानत मिल गई है. मैं पुलिस से मिली तो मुझे कहा गया कि हमारी ओर से निष्पक्ष जांच होगी.
दरअसल यह हादसा 3 फरवरी को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई थी. जहां दो कारों और एक बाइक की टक्कर में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.
द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में सुबह 11.57 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां दो कारें, एक प्राइवेट एसयूवी, एक टैक्सी और एक मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई थीं. एक अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
इस घटना में घायल हुए कैब चालक अजीत सिंह को इलाज के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है.
जांच के दौरान पता चला कि एसयूवी के चालक की पहचान अक्षत्रा सिंह (19) के रूप में हुई है. के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. और उसे बाद में मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि अब अक्षत्रा को जमानत मिल चुकी है. बताया गया कि आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत दी गई है.
हादसे में साहिल की मौत की यह घटना और उसके बाद उनकी मां की चीखें सिस्टम पर बड़ा सवाल कर रही है. आखिर हमारी व्यवस्था कब सुधरेगी. दुर्घटनाओं में हो रही इस तरह की मौते कब थमेगी. कब एक मां को यह नहीं कहना पडे़गा कि बेटा तू भारत छोड़ कर कहीं और चला जा.
यह भी पढ़ें - कानपुर, नोएडा, दिल्ली, पुणे... देश के 5 सबसे चर्चित लग्जरी कार हादसे, रसूखदार आरोपियों को क्या मिली सजा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं