दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव ने शनिवार को पहली अपराध समीक्षा बैठक में ड्रोन के अवैध उपयोग को रोकने पर जोर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक- सीपी ने सभी डीसीपी को दिल्ली में ड्रोन की बिक्री और खरीद, विक्रेताओं और उनके पंजीकरण नंबर, दिल्ली में ड्रोन के अधिकृत डीलरों और यदि वे मानदंडों का पालन कर रहे हैं, साथ ही जिन लोगों ने ड्रोन की खरीद की है और उसका उपयोग वो कैसे कर रहे हैं इसकी की जांच शुरू करने के लिए कहा है. दिल्ली पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने सभी 15 पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को राजधानी में ड्रोन की बिक्री और खरीद पर नजर रखने को कहा है.
इससे पूर्व जम्मू एयरबेस के अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के हफ्तेभर बाद प्रशासन ने श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है. ड्रोन की खरीद बिक्री पर भी पाबंदी लगा दी है. पुलिस ने कहा है कि जिन भी लोगों के पास ड्रोन हैं वे जल्द से जल्द पुलिस स्टेशन में जमा करवा दें. जिलाधिकारी मोहम्मद एजाज ने 3 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि जिन भी लोगों के पास ड्रोन कैमरा या हवाई संबंधी अन्य यंत्र हैं वो पुलिस को जमा करवाएं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि जम्मू वायुसेना के अड्डे पर विस्फोटकों से लैस ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था. भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के लिए पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा यूएवी-ड्रोन का इस्तेमाल करने का यह पहला मामला था. इस हमले के अगले ही दिन कालचूक मिलिट्री स्टेशन के पास दो ड्रोन देखे गए थे, जैसे ही सेना के जवानों ने फायरिंग की वे भाग गए. इसके बाद जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन दिखा था. बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करके इस ड्रोन को भगा दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं