विज्ञापन

पैर में 2 गोली मारकर दबोचा, बवाना प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी

दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बीती 9 फरवरी को बवाना थाना इलाके बवाना ओधोगिक इलाके में एक प्लास्टिक कारोबारी जो कि पैसे के लेनदेन का भी काम करते थे, उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

पैर में 2 गोली मारकर दबोचा, बवाना प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी
  • दिल्ली पुलिस ने बवाना में प्लास्टिक कारोबारी की हत्या के मामले में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया
  • हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने ली थी
  • घटना के बाद इलाके में व्यापारी और आम लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया था और पुलिस से नाराजगी भी थी
नई दिल्‍ली:

दिल्ली की आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बवाना में प्लास्टिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बीती 9 फरवरी को बवाना थाना इलाके बवाना ओधोगिक इलाके में एक प्लास्टिक कारोबारी जो कि पैसे के लेनदेन का भी काम करते थे, उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. मृतक की पहचान वैभव गांधी के रूप के हुई थी, जिनकी बावना में ही फैक्ट्री थी. फैक्‍ट्री के पास इनकी हत्या की गयी थी. इस सनसनीखेज़ हत्याकांड की जिम्‍मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने ली थी.

सोशल मीडिया के जरिए यह दावा किया गया था कि रंगदारी न देने के कारण व्यापारी की हत्या की गई, जिसके बाद से ही इलाके के लोगों खासतौर से व्यपारियों में एक तरफ जहां दहशत और डर का माहौल था. वहीं दूसरी तरफ पुलिस के प्रति भी खासी नाराज़गी थी.

ये भी पढ़ें :- AI Impact Summit 2026: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 16 से 20 फरवरी तक घर से निकलने से पहले जान लें कौन से रास्त रहेंगे प्रभावित

एनकाउंटर के बाद आरोपी को दबोचा 

घटना के बाद आउटर नॉर्थ पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी. लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद बीती रात मुनक नहर के पास आरोपी के आने की पुख्ता सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ट्रेप लगाया और जब वहां आरोपी को रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने पुलिस पर ही दो राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोलियां चलाईं, जो आरोपी के पैर में लगीं. घायल हालत में आरोपी को काबू कर लिया गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और सुरक्षा के बीच हिरासत में लिया गया.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत

फिलहाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है. जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है. आउटर नॉर्थ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे इलाके में दहशत फैलाने वाले गैंग पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Bawana Murder Case, Bawana Plastic Businessman Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com