- दिल्ली में IGI समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है
- दिल्ली में हो रही झामझम बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है
- मौसम विभाग के माने तो आने वाले कुछ दिनों में इसी तरीके से बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से बारिश शुरू हो गई है. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. द्वारका के पास राजापुरी में बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर गया है. सोमवार दोपहर को आई तेज आंधी के बाद से ही मौसम सुहावना बना हुआ था. मंगलवार सुबह से ही दिल्ली और नोएडा के आसमान में भी घने काले बादल छाये हुए थे. तेज आंधी भी चल रही है. मौसम विभाग ने 16 जून को आंधी और बारिश को लेकर पहले ही आगाह कर दिया था. अब बारिश शुरू भी हो गई है.
#WATCH दिल्ली | नेशनल कैपिटल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
वीडियो द्वारका के पास राजापुरी से है। pic.twitter.com/gmAYO7AiST
दिल्ली में हो रही झमाझम बारिश
दिल्ली में हो रही झमाझम बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली एयरपोर्ट के पास मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे, जिसके बाद झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के माने तो आने वाले कुछ दिनों में इसी तरीके से बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा. मॉनसून से पहले प्री मॉनसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है.
#WATCH | National capital of Delhi receives light rain showers; Visuals from near IGI airport pic.twitter.com/zHecXMVRjW
— ANI (@ANI) June 16, 2026
दिल्ली में पूरे हफ्ते होगी छिटपुट बारिश
दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस हफ्ते बादल जमकर बरसेंगे. पूरे हफ्ते बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कई जगहों पर छिटपुट बारिश का अनुमान जताया था. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी. IMD के मुताबिक, 17 से 19 जून तक दिल्ली में बादल छाये रहेंगे. 20 और 21 जून को भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश होने का अनुमान है.
आंधी-तूफान की संभावना
IMD ने अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी से सटे इलाकों और उत्तरी बिहार में बिजली कड़कने और 60 किमी प्रति घंटा से से ज्यादा तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई है.
Moderate to severe thunderstorms activity with lightning and Squally winds speed exceeding 60 kmph likely over Punjab, Haryana, Delhi, adjoining West UP and Noth Bihar during next 2-3 hours. @moesgoi @ndmaindia @DDNewslive pic.twitter.com/vFrbN78HOM
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 16, 2026
दिल्ली में कब पहुंचेगा मॉनसून?
दिल्ली समेत, यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जून के अंत तक पहुंचने की संभावना है. फिलहाल मॉनसून आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. अगले 4-5 दिनों के दौरान मॉनसून की अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं.जल्द ही मुंबई में भी दस्तक दे सकता है.
ये भी पढ़ें- अभी एक हफ्ते दिल्ली एनसीआर में बारिश, आंधी हिलाएगी, यूपी से पंजाब-राजस्थान तक अलर्ट, मॉनसून के पहले ही बरसात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं