विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2025

दिल्ली MCD उपचुनाव : AAP की 3 सीटें बरकरार, 'आप' के नेता बोले- जनता का फिर बढ़ा पार्टी पर भरोसा

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह आकलन बिल्कुल सही दिखाई देता है कि दिल्ली बहुत जल्द फिर से सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ़ लौट रही है. उपचुनाव के नतीजे इसका पहला प्रमाण हैं। जनता ने AAP के ईमानदार कार्यकर्ताओं और जमीन से जुड़े नेतृत्व को चुना, न कि सत्ता के अहंकार को.

दिल्ली MCD उपचुनाव :  AAP की 3 सीटें बरकरार, 'आप' के नेता बोले- जनता का फिर बढ़ा पार्टी पर भरोसा

आम आदमी पार्टी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि  दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव ने राजधानी की राजनीति में एक साफ़ संदेश दिया है, जनता बदलाव नहीं, बेहतर कामकाज की वापसी चाहती है. और यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा चुने गए समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं को जनता ने दोबारा सिर-आंखों पर बिठाया है. 3 सीटों पर पार्टी की जीत ने स्पष्ट कर दिया कि राजधानी का जनसमर्थन तेज़ी से फिर से AAP की ओर जुट रहा है. सिर्फ़ 10 महीनों में ही जनता का भरोसा वापस लौटना यह दिखाता है कि दिल्ली की राजनीतिक चेतना अभी भी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईमानदारी पर ही टिकती है और इन चारों स्तंभों का नाम है आम आदमी पार्टी.

आम आदमी पार्टी  ने कहा कि इसके उलट, सत्ता में बैठी बीजेपी की स्थिति जनता ने साफ़ कर दी है. दिल्ली की राजनैतिक ज़मीन पर उनकी पकड़ पहले की तरह नहीं रही. 9 से घटकर 7 सीटों पर आ जाना इस बात का संकेत है कि दिल्ली के लोग सियासी शोर नहीं, ठोस काम देखते हैं, और इस बार जनता ने स्पष्ट रूप से बताया कि काम किसने किए और किसने सिर्फ़ बयान दिए.

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह आकलन बिल्कुल सही दिखाई देता है कि दिल्ली बहुत जल्द फिर से सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ़ लौट रही है. उपचुनाव के नतीजे इसका पहला प्रमाण हैं। जनता ने AAP के ईमानदार कार्यकर्ताओं और जमीन से जुड़े नेतृत्व को चुना, न कि सत्ता के अहंकार को.

आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली का यह जनादेश सिर्फ़ तीन सीटों की जीत नहीं है, यह एक तेज़ी से लौटते विश्वास की कहानी है. यह कहानी है उस राजनीतिक संस्कृति की, जिसमें सत्ता नहीं, जनता सर्वोपरि है. यह कहानी है उस सोच की, जो दिल्ली को फिर से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की राजधानी बनाना चाहती है. उपचुनाव में जनता ने बता दिया है कि दिल्ली का दिल अभी भी "आम आदमी” के साथ धड़कता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Municipal Corporation By-election, Delhi News, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com