दिल्ली (Delhi) में बारिश के मौसम में कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं. पिछले कुछ दिनों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाए जाने से आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है. इसे लेकर दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय (Dr Shelly Oberoi) ने एमसीडी कमिश्नर को एक पत्र लिखा है और दिल्ली में कूड़ा संग्रहण और उसके निपटान की व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. मेयर ने एमसीडी कमिश्नर को कचरा संग्रहण और उसका उचित निपटान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि जिन स्थानों पर कूड़े का निस्तारण समय पर नहीं हो रहा है, वहां के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए अपने साथ 20 अगस्त से 2 सितंबर तक 12 एमसीडी जोनों में से प्रत्येक का दैनिक निरीक्षण करने के लिए भी कहा है. मेयर ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक से अधिक बार एमसीडी कमिश्नर को जमीनी हकीकत देखने के लिए अपने साथ चलने को कहा है, लेकिन कमिश्नर कभी भी उनके साथ निरीक्षण पर नहीं गए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एमसीडी कमिश्नर को मेयर ने लगाई फटकार
उन्होंने एमसीडी कमिश्नर को फटकार लगाते हुए कहा कि दिल्ली की साफ-सफाई की व्यवस्था तब तक बेहतर नहीं हो सकती है, जब तक कि अधिकारी अपने एयर कंडीशंड ऑफिस से बाहर नहीं निकलते हैं.
कचरे का प्रबंध करना आपकी जिम्मेदारी : मेयर
मेयर ने अपने पत्र में कहा है कि शहर में कूड़े के निस्तारण के मामले को कई मौकों पर आपके संज्ञान में लाया गया है, लेकिन इस मुद्दे पर कोई प्रगति नहीं हुई. एमसीडी अधिकारियों और कचरा उठाने वाली कंपनी के बीच केवल आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है. उन्होंने एमसीडी कमिश्नर से कहा कि कशहर में कचरे का प्रबंधन करना आपकी जिम्मेदारी है.
ये भी पढ़ें :
* मर्सडीज ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत
* वो, मां और मर्डर... जायदाद के लोभ में बेटी ने की मां की हत्या; अपराध का साथी प्रेमी भी गिरफ्तार
* दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स अब उठा सकेंगे कैशलेस मेडिकल सुविधाओं का लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं