विज्ञापन

क्या दिल्ली में बढ़ने वाली हैं बिजली की दरें? रेखा गुप्ता सरकार का नया प्लान जानिए

दिल्ली सरकार से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सरकार उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए बिजली की दरों में हुई वृद्धि पर सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है.

क्या दिल्ली में बढ़ने वाली हैं बिजली की दरें? रेखा गुप्ता सरकार का नया प्लान जानिए
delhi power rates
  • दिल्ली सरकार अप्रैल से बिजली दरों में वृद्धि करने की योजना बना रही है ताकि लंबित बकाया का भुगतान किया जा सके
  • दिल्ली की तीन बिजली वितरण कंपनियों को 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया का भुगतान करना आवश्यक हो गया है
  • सरकार बिजली दरों में वृद्धि के असर को कम करने के लिए उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

क्या देश की राजधानी दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ने वाली हैं? ये सवाल इसलिए उठा क्योंकि दिल्ली सरकार अप्रैल से इसमें वृद्धि करने की योजना बना रही है. तीन बिजली वितरण कंपनियों को 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित बकाया के भुगतान की तैयारी के चलते रेखा गुप्ता सरकार ने ये कदम उठा सकती है. 

क्या है वजह?

दिल्ली सरकार से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सरकार उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए बिजली की दरों में हुई वृद्धि पर सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है.पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि दिल्ली की तीन निजी वितरण कंपनियों (बीआरपीएल, बीवाईपीएल और टीपीडीडीएल) को सात साल के भीतर 27,200 करोड़ रुपये की वहन लागत सहित नियामक परिसंपत्तियों(Regulatory Assets) का भुगतान किया जाए.

पिछली AAP सरकार से क्या कनेक्शन?

नियामक परिसंपत्तियां वे लागतें हैं जिनकी भविष्य में वसूली होने की उम्मीद है.आम आदमी पार्टी के शासनकाल में पिछले दशक में बिजली की दरों में कोई वृद्धि न होने के कारण यह तेजी से बढ़ी है. इसलिए अब यह अनुमान है कि दिल्ली सरकार बिजली दरों में बढ़ोतरी कर सकती है. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली बजट 2026 से पहले खीर सेरेमनी, फ‍िर मह‍िलाओं के लिए होंगी बड़ी घोषणाएं, CM रेखा गुप्ता ने द‍िए संकेत

यह भी पढ़ें-   तेल-गैस की नहीं होगी किल्लत, कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं... जानें PM मोदी की मैराथन बैठक के बड़े फैसले
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com