विज्ञापन

VIDEO: मुरलीधरन की गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे सैमसन, धोनी की गलती से बॉल बॉल बचे

मुरलीधरन की गेंद पर सैमसन ने आगे बढ़कर का छक्का लगाने का प्रयास किया. मगर वह यहां चूक गए. अगर विकेट के पिछे से धोनी का थ्रो सटीक लग जाता तो वह आउट भी हो सकते थे. मगर ऐसा नहीं हुआ.

VIDEO: मुरलीधरन की गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे सैमसन, धोनी की गलती से बॉल बॉल बचे
Sanju Samson

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो. उससे पहले रविवार यानी की 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में 'रोर 2026' फैन इवेंट का आयोजन किया. जहां फ्रेंचाइजी के कई पूर्व खिलाड़ी नजर आए. यहां उन्हें सीएसके की तरफ से सम्मानित किया गया. सोशल मीडिया पर इसी दौरान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां ट्रेड के तहत सीएसके में पहुंचे टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं. इस भिड़ंत के दौरान सीएसके के पूर्व स्टार ने सैमसन के सामने कुल पांच गेंदें डाली. जहां वह शुरुआती दो गेंदों को सुरक्षात्मक तरीके से रोकते हुए नजर आए. मगर तीसरी गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर छक्का लगाने का प्रयास किया. जहां वह चूक गए. परिणाम यह रहा कि पीछे चुस्त दुरुस्त तैनात धोनी सटीक स्टंपिंग करने में कामयाब हो जाते तो वह उन्हें पविलयन का रास्ता देखना पड़ता. मगर वह बॉल बॉल बच गए. चौथी गेंद पर भी वह कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए और बीट रहे. मगर पांचवीं गेंद पर उन्होंने जलवा दिखाया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की.

धोनी ने सैमसन, दुबे और आयुष म्हात्रे को किया सम्मानित 

इसी इवेंट के दौरान चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को स्मारक पट्टिकाएं देकर सम्मानित किया.

सीएसके के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक फोटो शेयर की. इस तस्वीर में उनके साथ अंबाती रायडू, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी फ्रेचाइजी की पांच आईपीएल ट्रॉफियों के साथ और अपने पुराने सीएसके दिनों की जर्सी पहने पोज देते नजर आ रहे हैं.

इस इवेंट में हसी, हेडन, ब्रावो और रैना जैसे दिग्गजों ने मौजूदा खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिनमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे और नए खिलाड़ी संजू सैमसन शामिल थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' संजू सैमसन सीएसके के लिए अपना पहला सीजन खेलने जा रहे हैं.

इस इवेंट के दौरान फैंस 'माही-माही' के साथ 'संजू-संजू' के नारे लगा रहे थे. स्टेडियम के बाहर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम की जर्सियां खरीद रहे थे. इवेंट में धोनी को अपने पुराने साथियों, खासकर रैना, रायडू और ब्रावो के साथ हंसी-मजाक करते देखा गया. गायकवाड़ ने हसी को गेंदबाजी की, जिस पर हसी ने शानदार शॉट्स लगाकर पुराने दिनों की याद ताजा कर दी.

मौजूदा टीम ने एक ओपन प्रैक्टिस सेशन भी किया, जिसमें खिलाड़ियों ने हल्के-फुल्के अभ्यास और फुटबॉल किक-अबाउट में हिस्सा लिया, जिसके बाद एआर रहमान सहित कई कलाकारों के म्यूजिकल इवेंट्स ने सभी का मनोरंजन किया.

सीएसके अपने 2026 सीजन की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी. इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले होंगे. (आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- IPL 2026: केकेआर को मिला चोटिल आकाश दीप का रिप्लेसमेंट, जानें 28 वर्षीय गेंदबाज का कैसा है करियर


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com