विज्ञापन

सावधान! कहीं आपकी सब्सिडी का सिलेंडर कोई और तो नहीं डकार रहा? दिल्ली में बड़ा गैस घोटाला उजागर

Delhi LPG Gas Cylinder scam: उपभोक्ता रंजीत डोगरा ने गैस सिलेंडर बुकिंग ऐप चेक किया तो हैरान रह गए. उनका सलाना का कोटा पूरा हो चुका था, जबकि उन्होंने एक साल में सिर्फ 6 ही सिलेंडर लिया था.

सावधान! कहीं आपकी सब्सिडी का सिलेंडर कोई और तो नहीं डकार रहा? दिल्ली में बड़ा गैस घोटाला उजागर

Delhi LPG Cylinder Scam: हाल ही में अपनी गैस बुकिंग हिस्ट्री चेक की है? अगर नहीं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी. राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उपभोक्ताओं के हक के सिलेंडर उनकी जानकारी के बिना ही गायब किए जा रहे हैं. साल के 12 सिलेंडर का कोटा बुक दिखा रहा है, लेकिन उपभोक्ता के घर पहुंच रहे हैं सिर्फ आधे. आखिर कौन है इस गैस सिंडिकेट के पीछे? 

बुक किया एक सिलेंडर, रिकॉर्ड में दो

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले रंजीत डोगरा के होश तब उड़ गए जब उन्होंने इंडियन ऑयल का मोबाइल ऐप इंस्टॉल किया. रंजीत का छोटा सा परिवार है पत्नी पत्नी और दो छोटे बच्चे. साल भर में सिर्फ 6 सिलेंडरों की खपत होती है, लेकिन जब उन्होंने अचानक ऐप इंस्टाल करके ऐप पर अपनी 'बुकिंग हिस्ट्री' देखी, तो कहानी कुछ और ही बयां कर रही थी उनकी पहली बुकिंग 17 अक्टूबर उपभोक्ता द्वारा की गई और फर्जी बुकिंग 24 अक्टूबर (बिना जानकारी के की गई इसी तरह अगली बुकिंग 11 नवंबर उनके द्वारा कि गई फिर फर्जी बुकिंग 24 नवंबर को बिना जानकारी के की गई.

कहां गया दूसरा सिलेंडर

यानी महीने में सिलेंडर एक आया, लेकिन रिकॉर्ड में दो दर्ज हो गए. रंजीत डोगरा का आरोप है कि उनकी बिना अनुमति और बिना ओटीपी (OTP) के ये बुकिंग कैसे हुई ? और सबसे बड़ा सवाल वह दूसरा सिलेंडर गया कहां?

Latest and Breaking News on NDTV

बुक किया 6 सिलेंडर, हिस्ट्री में 12 दिखा

पीड़ित रंजीत डोगरा, 'हमने जब ऐप पर चेक किया तो पता चला कि हमारा कोटा पूरा हो चुका है. हम तो साल में 6 ही सिलेंडर लेते हैं, लेकिन हिस्ट्री में 12 दिखा रहा है. अक्टूबर और नवंबर में तो हद ही हो गई, एक ही महीने में दो-दो बार बुकिंग दिखाई गई है, जबकि हमारे पास सिर्फ एक सिलेंडर आया. यह सीधा-सीधा फ्रॉड है.'

उपभोक्ता रंजीत डोगरा ने की शिकायत

यह कहानी सिर्फ रंजीत डोगरा की नहीं है. अब ऐसी शिकायतों आने लगी  है. आशंका जताई जा रही है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी या डिलीवरी बॉय मिलीभगत करके उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी बुकिंग करते हैं और उन सिलेंडरों को ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं. गैस कंपनियों का नियम कहता है कि साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलेंगे, लेकिन इस घोटाले के कारण ईमानदार उपभोक्ताओं का कोटा समय से पहले ही खत्म हो रहा है.

दिल्ली में सामने आया यह मामला एक बड़े गोरखधंधे की ओर इशारा कर रहा है. रंजीत डोगरा ने पहाड़गंज थाने में शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि बुकिंग के समय आने वाला ओटीपी और डिलीवरी का कन्फर्मेशन आखिर कैसे मैनेज किया गया? क्या इसमें गैस एजेंसी के रसूखदार लोग भी शामिल हैं?

ये भी पढ़ें: दिल्ली में LPG सिलेंडरों का बड़ी काला बाजारी का खुलासा, 74 सिलेंडर बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Gas Scam, LPG Cylinder Scam, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com