विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

प्यार में मौत का खेल: शख्स ने पहले गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या की, फिर खुद लगा ली फांसी

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से प्यार में मर्डर और सुसाइड का मामला सामने आया है.

Also Read in
प्यार में मौत का खेल: शख्स ने पहले गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या की, फिर खुद लगा ली फांसी
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से प्यार में मर्डर और सुसाइड का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि साउथ दिल्ली के एक फ्लैट में गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद शख्स ने कथित खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आगे बताया कि यह घटना छतरपुर एक्स्टेंशन के सुमन कॉलोनी में हुई, जब एक महिला ने स्थानीय पुलिस को सुबह 7.30 बजे बताया कि उसका फ्लैट अंदर से बंद कर दिया गया था और उसे अंदर कुछ गलत होने का संदेह था. 

नोएडा: गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद युवक ने किया यह काम...

पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने कहा कि जब पुलिस ने दरवाजा खोला, तो उसे एक महिला की बॉडी मिली, जिसका गला काटा गया था और वहीं, छत से लटका एक आमदी का शव भी मिला. शख्स की पहचान अविषेक मंडल के रूप में हुई.  जांच के दौरान पाया गया कि लड़की अपने फ्रेंड के साथ, पिछले कुछ महीने से रेंट के फ्लैट में लीव-इन में रह रही थी. 

दिल्लीः तीन गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए डांसर बना झपटमार, 1 साल में 4 बार गिरफ्तार

शुरुआती जांच में पाया गया है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद अविषेक ने पहले गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और फिर खुद को सेलिंग फैन से लटका कर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि दोनों रिलेशनशिप में थे. (इनपुट पीटीआई)

VIDEO: सिरफिरे शख्स ने की लड़की की हत्या
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Man Kills Woman, Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com