
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सत्र 2025-2026 के लिए कुल 14 विधायकों को MCD के लिए नामित किया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार का यह कदम नागरिक प्रशासन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया कदम साबित होगा. जिन विधायकों को MCD के लिए नामित किया है उनमें अनिल कुमार शर्मा,चंदन कुमार चौधरी, जितेंद्र महाजन और कर्नैल सिंह बस्ती जैसे नाम शामिल हैं.
देखें पूरी लिस्ट
नाम | विधानसभा सीट |
अनिल कुमार शर्मा | आर.के. पुरम |
चंदन कुमार चौधरी | संगम विहार |
जितेंद्र महाजन | रोहतास नगर |
कर्नैल सिंह बस्ती | शकूर बस्ती |
मनोज कुमार शौकीन | नांगलोई जाट |
नीलम पहलवान | नजफगढ़ |
प्रद्युम्न सिंह राजपूत | द्वारका |
प्रवेश रत्न पटेल | पटेल नगर |
राज कुमार भाटिया | आदर्श नगर |
राम सिंह नेताजी | बदरपुर |
रवि कांत त्रिलोकपुरी | त्रिलोकपुरी |
संजय गोयल | शाहदरा |
सुरेंद्र कुमार | गोकलपुर |
तरविंदर सिंह मरवाह | जंगपुरा |
ये विधायक दिल्ली विधानसभा और एमसीडी के बीच समन्वय स्थापित कर नीति निर्माण और नागरिक परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे. इनकी विशेषज्ञता नगर निगम सेवाओं को मजबूत करने, शहरी विकास को गति देने और कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण तथा सार्वजनिक स्वच्छता जैसी चुनौतियों के समाधान में मददगार होगी. यह पहल दिल्ली विधानसभा की नागरिक प्रशासन को मजबूत करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और दिल्ली के सतत् शहरी विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं