विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2019

दिल्ली: सीलमपुर इमारत हादसे में 2 की मौत, कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार रात चार मंजिला एक इमारत ढह गई. कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.

Also Read in
दिल्ली: सीलमपुर इमारत हादसे में 2 की मौत, कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार रात चार मंजिला एक इमारत ढह गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने एनडीटीवी को यह जानकारी दी है. सोमवार रात हुए इस हादसे में 22 वर्षीय महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है. अधिकारियों के अनुसार इमारत के मलबे में अभी कई और लोग फंसे हो सकते है. राहत और बचाव काम तेजी से चल रहा है. 

दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत ढहने की सूचना रात 11.29 बजे मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
4 Storey Building Collapse, Seelampur Building Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com