फाइल फोटो
नई दिल्ली:
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने गुरुवार को 12 हजार से ज्यादा फ्लैटों के लिए ड्रॉ निकाला है. इन फ्लैट्स के लिए डीडीए को 46,000 से ज्यादा आवेदन मिले थे. डीडीए ने ये ड्रॉ विकास सदन के ऑक्शन हॉल में निकाला. डीडीए ने कुल 12 हजार 617 फ्लैटों को चार आय वर्ग श्रेणियों में बांटा है.
डीडीए अधिकारियों ने सुनिश्चित किया, दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो : उच्च न्यायालय
डीडीए के इस ड्रॉ में आपका फ्लैट निकला है या नहीं, जानने के लिए डीडीए की वेबसाइट
http://www.dda.org.in/ddaweb/index.aspx पर जाएं.
जानें ड्रॉ से जुड़ी छह खास बातें
VIDEO: बग्गा लिंक पर चला बुल्डोजर
डीडीए अधिकारियों ने सुनिश्चित किया, दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो : उच्च न्यायालय
डीडीए के इस ड्रॉ में आपका फ्लैट निकला है या नहीं, जानने के लिए डीडीए की वेबसाइट
http://www.dda.org.in/ddaweb/index.aspx पर जाएं.
जानें ड्रॉ से जुड़ी छह खास बातें
- ये फ्लैट रोहिणी, द्वारका, नरेला, वसंत कुंज, जसोला, पीतमपुरा, पश्चिम विहार और सिरसपुर जैसे स्थानों पर हैं.
- इनमें से 85 एचआईजी, 403 एमआईजी, 11757 एलआईजी और 372 जनता फ्लैट हैं.
- कुल फ्लैटों में से तकरीबन 10 हजार 2014 की आवास योजना के हैं, जिसका कब्जा नहीं लिया गया था, जबकि 2000 खाली पड़े हैं.
- डीडीए के मुताबिक समूची प्रक्रिया का वेब स्ट्रीम के जरिये सीधा प्रसारण किया जाएगा.
- आम जनता ड्रॉ का ऑनलाइन सीधा प्रसारण http://webcast.gov.in/dda पर देख सकती है.
- दिलचस्पी रखने वाले आवेदक ड्रॉ की स्क्रीनिंग देखने के लिए डीडीए मुख्यालय भी आ सकते हैं.
VIDEO: बग्गा लिंक पर चला बुल्डोजर
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
DDA Housing Scheme 2017, DDA Housing Scheme Draw, DDA 12, 000 Flats, DDA