विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2017

एयर इंडिया की फ्लाइट से उतरे यात्री के पास से 1.1 करोड़ रुपये का सोना जब्त

सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति के पास से 1.1 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है.

Also Read in
एयर इंडिया की फ्लाइट से उतरे यात्री के पास से 1.1 करोड़ रुपये का सोना जब्त
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति के पास से 1.1 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है. उसने इसे एयर इंडिया के एक विमान की सीट में इसे छिपा रखा था. सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 30-वर्षीय व्यक्ति को सोना तस्करी के आरोप गिरफ्तार में कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि रविवार को यह बरामदगी की गई. खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने एयर इंडिया के मस्कट से आने वाले विमान से चार किलोग्राम सोना जब्त किया. इसे विमान की सीट की गद्दी में छिपाकर रखा गया था.

उन्होंने बताया, 'सीट में छिपाकर सोना रखने वाला व्यक्ति उसी विमान से यहां पहुंचा था और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Smuggling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com