विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2018

माफी मांगने के बाद अदालत ने केजरीवाल को मानहानि के दो मामलों में बरी किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अधिवक्ता कपिल सिब्बल से माफी मांगने के बाद इन दोनों द्वारा दर्ज कराए गए दो अलग अलग मानहानि मामलों में केजरीवाल को आज बरी कर दिया गया.

माफी मांगने के बाद अदालत ने केजरीवाल को मानहानि के दो मामलों में बरी किया
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल( फाइल फोटो)
  • केजरीवाल को मानहानि के दो मामलों में बरी किया
  • नितिन गडकरी और कपिल सिब्बल से माफी मांगने के बाद हुए बरी
  • मामले में सहआरोपी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी बरी किया किया गया
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अधिवक्ता कपिल सिब्बल से माफी मांगने के बाद इन दोनों द्वारा दर्ज कराए गए दो अलग अलग मानहानि मामलों में केजरीवाल को आज बरी कर दिया गया. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने सिब्बल द्वारा दर्ज कराए गए मामले में केजरीवाल के साथ सहआरोपी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी बरी किया क्योंकि उन्होंने भी पत्र भेजकर वकील से माफी मांग ली.

यह भी पढ़ें: मजीठिया के बाद अरविंद केजरीवाल ने नितिन गडकरी और कपिल सिब्‍बल से मांगी माफी

दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं द्वारा माफी स्वीकार करने के बाद अदालत ने यह राहत दी. हालांकि, सिब्बल के मानहानि मामले में अधिवक्ता प्रशांत भूषण और भाजपा नेता शाजिया इल्मी के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी. केजरीवाल ने माफी वाले दो अलग अलग पत्रों में कहा कि उन्हें सत्यापन के बिना टिप्पणियां करने का खेद है और वह स्वीकार करते हैं कि ये‘‘ निराधार आरोप’’ थे.

यह भी पढ़ें: ‘आप’ की पंजाब इकाई के असंतुष्ट विधायकों से मिले केजरीवाल

अमित सिब्बल द्वारा 2013 में दर्ज कराए गए मामले में यह आरोप लगाया गया कि केजरीवाल, सिसोदिया, भूषण और उस समय आप की सदस्य रहीं शाजिया ने वोडाफोन कर मामले में उन्हें तथा उनके पिता कपिल सिब्बल को निशाना बनाया था.

VIDEO: केजरीवाल ने नितिन गडकरी और कपिल सिब्‍बल से मांगी माफी
गडकरी द्वारा दर्ज मानहानि मामले में आरोप लगाया गयाथा कि केजरीवाल ने उन्हें‘‘ भारत के सबसे भ्रष्ट लोगों’’ में शामिल बताया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Defamation Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com