विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2020

दिल्ली में कन्टेनमेंट जोन 280 से बढ़कर 417 हुए , बढ़ सकती है इनकी संख्या

दिल्ली में कोविड-19 जोन की संख्या 280 से बढ़कर 417 हो गई है. गृहमंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली में कंटेन्मेंट जोन को रिडिजाइन करने के बाद यह संख्या बढ़ी है.

दिल्ली के कन्टेन्मेंट जोन को लेकर समीक्षा की जा रही है
नई दिल्ली:

दिल्ली में कोविड-19 जोन की संख्या 280 से बढ़कर 417 हो गई है. गृहमंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली में कंटेन्मेंट जोन को रिडिजाइन करने के बाद यह संख्या बढ़ी है. अभी भी कुछ इलाकों में कंटेन्मेंट जोन को रिजडिजाइन किए जाने का काम जारी है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में कंटेन्मेंट जोन की संख्या और बढ़ सकती है. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक समिति बनाई थी. इस कमेटी ने सुझाव दिए थे कि दिल्ली के कंटेन्मेंट जोन की रिमैपिंग की जानी चाहिए और इन्हें रिडिजाइन भी किया जाना चाहिए ताकि मॉनिटरिंग प्रभावी तरीके से हो सके. 

इसके बाद जिला प्रशासन ने इस पर कार्रवाई शुरू की. जो इलाके कंटन्मेंट जोन में थे वहां समीक्षा की. लोगों के घर घर जाकर  स्क्रीनिंग की जा रही है ऐसे में दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी देखने को मिली है. घर घर जाकर स्क्रीनिंग करने का काम 6 जुलाई तक चलेगा. बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा जारी कोविड-19 कंटेन्मेंट जोन के दोबारा आकलन का काम 30 जून तक पूरा किया जाना है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Containment Zone In Delhi, Delhi's Containment Zone, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com