विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2020

दिल्ली में COVID-19 के मामलों में फिर आई तेजी, सत्येंद्र जैन ने कहा- जब तक वैक्सीन नहींं, तब तक...

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कम्युनिटी के अंदर वायरस पंहुच चुका है. लॉकडाउन से इसे खत्म करना असम्भव है. जो पता चला है वो ये कि मास्क इसे रोक सकता है. मास्क से कोरोना और प्रदूषण दोनों से बचेंगे. 

दिल्ली में COVID-19 के मामलों में फिर आई तेजी, सत्येंद्र जैन ने कहा- जब तक वैक्सीन नहींं, तब तक...
Delhi Coronavirus Updates: दिल्ली में कोरोना मामलों ने फिर पकड़ी रफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

देश में जहां कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में कमी देखने को मिल रही है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों में COVID-19 के मामले में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है. इस बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोगों से कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को 5,891 नए केस आये और 47 मरीजों की वायरस की वजह से मौत हुई. दिल्ली के 37 फीसदी बेड्स पर मरीज़ हैं. ICU लगभग 1000 बेड बढ़ाये थे. निजी अस्पतालों में 80 फीसदी बेड रिज़र्व किया जाना था, लेकिन कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी. फिर भी हमने 1000 बेड बढ़ाये थे. अभी 2900 बेड्स में से लगभग 1200 करीब बेड उपलब्ध हैं.

उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीज़न है, ठंड बढ़ी है और प्रदूषण भी है. इसका असर दिख रहा है. लोगों को ये मानना चाहिए जबतक कोरोना वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) नहीं आ जाती है तब तक मास्क को वैक्सीन माने. मास्क लगाएं. लोगों को लगता है कि इम्युनिटी बन रही है. लोगों से अपील है कि मास्क लगाएं. मास्क ना लगाने वालों पर सख्ती की जाएगी. ऐसे लोगों का चालान किया जाएगा. इसे और बढ़ाया जाएगा. लॉकडाउन जब लगाया था तब वायरस नया था. इसके खत्म होने को लेकर अलग अलग बातें की गई, लेकिन वायरस खत्म नहीं हुआ.

कोरोना और प्रदूषण दोनों से बचाएगा मास्क
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कम्युनिटी के अंदर वायरस पंहुच चुका है. लॉकडाउन से इसे खत्म करना असम्भव है. जो पता चला है वो ये कि मास्क इसे रोक सकता है. मास्क से कोरोना और प्रदूषण दोनों से बचेंगे. 

क्या दिल्ली में थर्ड वेव में है COVID-19? स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया यह जवाब

डीटीसी बसों में 20 यात्रियों की सीमा खत्म किये जाने पर
डीटीसी बसों में 20 यात्रियों की सीमा खत्म किये जाने पर उन्होंने कहा कि देखिए अगर मास्क लगा रहे हैं तो कोई दिक़्क़त नहीं. अगर मास्क नहीं लगा रहे हैं तो 20 भी खतरनाक है. अभी भी असीमित अनुमति नहीं दे रहे हैं. जितनी सीट उतने ही लोगों को इजाज़त दे रहे हैं. दिल्ली ही नहीं पूरे देश में कर दिया गया. जितनी सीट उतने पैसेंजरों की अनुमति दी जाएगी.

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 5000 से ज्यादा नए केस आए सामने

पानी की किल्लत पर क्या बोले जैन?
यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने पर पानी की किल्लत होने पर जैन ने कहा कि दो प्लांट में प्रोडक्शन बन्द किया गया था. शाम को फिर शुरू कर दिया गया था. अभी भी 100 प्रतिशत उत्पादन नहीं हो पा रहा है. इसमें 3-4 घण्टे लगेंगे. अमोनिया का आपको पता है कि अक्सर हरियाणा से पानी आ रहा होता है. इंडस्ट्रियल वेस्ट उसमें डाल दिया जाता है.

वीडियो: दिल्ली: एक दिन में कोरोना के 5.739 नए मामले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Coronavirus Cases, Delhi COVID-19 Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com