विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2018

दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद से अजय माकन के इस्तीफे की चर्चा , पार्टी ने किया खंडन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन के इस्तीफे की खबर को कांग्रेस ने खारिज किया है.

Also Read in
दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद से अजय माकन के इस्तीफे की चर्चा , पार्टी ने किया खंडन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन ने दिया इस्तीफा.
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से वरिष्ठ नेता अजय माकन के इस्तीफे की मंगलवार को खबरें उड़ीं. कहा गया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है. इस्तीफे के पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है. इस्तीफा देने के बाद इलाज के लिए माकन विदेश रवाना हो गए हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मीडिया में यह खबर तेजी से फैली. 

इन सब के बीच  कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर संबंधित खबरों का खंडन किया है. दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की ख़बरों के बीच पार्टी ने कहा, "दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष आजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है... उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, और वह चेकअप के लिए गए हैं... वह जल्द ही लौटेंगे... उन्होंने (अजय माकन ने) हाल ही में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तथा दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको से मुलाकात की थी..."

पार्टी सूत्रों के मुताबिक  अजय माकन ने 13 सितंबर को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको को  इस्तीफा भेज दिया था. सूत्रों की मानें को इस्तीफ़ा अभी स्वीकार नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि अब पार्टी  किसी युवा को पद देने पर विचार कर रही है.इससे पहले जब निगम चुनावों में कांग्रेस की हार हुई थी, तब भी अजय माकन पद से इस्तीफा दिए थे. लेकिन इस्तीफ़ा तब स्वीकार नहीं हुआ था. वर्ष 2015 में पार्टी ने अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था. पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि स्वास्थ्य कारणों के कारण अजय माकन पार्टी को ज्यााद वक्त नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में पद छोड़ने का उन्होंने फैसला लिया. हालांकि पार्टी अभी ऐसी कोई बात स्वीकार नहीं कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Maken Congress, Ajay Maken, Ajay Maken Resigns, Congress Delhi President Ajay Maken Resigns, Congress News, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com