विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2020

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले CM केजरीवाल, 'घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति नियंत्रण में'

सीएम ने कहा कि मीडिया में कुछ जगह आ रहा था कि बेड्स की कमी हो गई है. लेकिन कहीं पर भी बेड्स की कमी नहीं है. दिल्ली के अस्पतालों में करीब 5000 बेड पर मरीज हैं जिनमें से 1600 से 1700 मरीज देश के दूसरे राज्यों के हैं.

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलो पर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा, 'पिछले दिनों मैंने कई एक्सपर्ट से बात की, कुछ कहते हैं कि यह सेकंड वेव है, कुछ कहते हैं नहीं हैं. लेकिन मैं आपको एक ही चीज कहना चाहता हूं कि घबराने की कोई बात नहीं है स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. मैं पिछले 4 से 5 महीने में जब से कोरोना फैला है तब से समय-समय पर आपके सामने आकर सारी स्थिति बताता हूं.'

सीएम ने आगे कहा, 'जून में हमने ही कहा था की स्थिति खराब हो रही है और 31 जुलाई तक 5.50 लाख मामले हो सकते हैं. लेकिन आज में आपको बता रहा हूं कि घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. कोरोना की वजह से मौत नहीं होनी चाहिए.  कुल 2914 मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हुई. हालांकि इतनी मौत भी नहीं होनी चाहिए....

यह भी पढ़ें- AAP ने पंजाब गांवों में चलाया ऑक्सीमीटर अभियान, तो CM अमरिंदर बोले - प्रदेश से दूर रहे

.....लेकिन दुनिया के हिसाब से यह बहुत कम है. परसों 2737 मामले सामने आए और 19 लोगों की मौत हुई. जून के महीने के हिसाब से देखें तो 27 जून को 2900 मामले सामने आए थे और उस दिन 66 मौत हुई थी. लेकिन आज उतने ही मामलों के सामने आने पर 10 से 20 मौत हो रही हैं.'

अस्पतालों में कमियों को ठीक किया
मुख्मयमंत्री ने कहा, 'दिल्ली में इस समय अगर 100 लोग बीमार हो रहे हैं तो केवल एक व्यक्ति की मृत्यु हो रही है. राष्ट्रीय औसत से यह कम है. हमने एक एक अस्पताल का ऑडिट किया और देखा कि अगर अस्पतालों में मौत हो रही है तो क्यों हो रही है और कमियों को ठीक किया. सभी अस्पताल जिन्होंने सहयोग किया उनको शुक्रिया. आज इसी वजह से मौत कम हो रही हैं. लोग बीमार हो रहे हैं लेकिन ठीक भी हो रहे हैं दिल्ली में 87 फ़ीसदी लोग ठीक हो चुके हैं.'

दिल्ली के अंदर मामले क्यों बढ़ रहे हैं?
सीएम ने कहा कि दिल्ली के अंदर मामले क्यों बढ़ रहे हैं. इसका सीधा सा जवाब यह है कि हमने टेस्टिंग बढ़ा दी है. उन्होंने बताया, 'अभी तक पिछले दिनों हम 18 से 20,000 टेस्ट कर रहे थे लेकिन अब करीब 40,000 टेस्ट कर रहे हैं. इसे आप कोरोना पर हमले के तौर पर देख सकते हैं, अगर आज मैं टेस्ट कम कर दूं तो मामले भी कम हो जाएंगे. जो बीमार मिले उसको अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना मेरा काम है.

यह भी पढ़ें- सोमवार से फिर ट्रैक पर दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, LG ने दिखाई हरी झंडी : सूत्र

इसलिए जिस किसी भी पहचान हो पाए उनकी पहचान करके टेस्ट कर रहे हैं. हमने टेस्टिंग दोगुनी कर दी है. 20000 से बढ़ाकर 40000 करती है इसी वजह से दिल्ली में रोजाना ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं.'

टेस्टिंग के लिए लगा रहे हैं कैंप
केजरीवाल ने बताया कि ज्यादा मामलों से घबराने की जरूरत नहीं है, घबराने की जरूरत तब होगी जब मौत के आंकड़े बढ़ेंगे. उन्होंने कहा, 'हम टेस्टिंग के लिए जगह-जगह कैंप लगा रहे हैं. बाजारों, मोहल्ला क्लीनिक और साप्ताहिक बाजारों में कैंप लगा रहे हैं. जब हमने होम आइसोलेशन की शुरुआत की थी तो बहुत आलोचना हुई थी लेकिन आज दुनिया भर में तारीफ हो रही है. अब हमें टेस्टिंग बढ़ाई तो उसका भी विरोध हुआ लेकिन हम कर रहे हैं हमें किसी ने टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा नहीं था लेकिन हम खुद ही कर रहे हैं. अब कोई विरोध नहीं कर रहा.'

नहीं है बेड्स की कमी
सीएम ने कहा कि मीडिया में कुछ जगह आ रहा था कि बेड्स की कमी हो गई है. लेकिन कहीं पर भी बेड्स की कमी नहीं है. दिल्ली के अस्पतालों में करीब 5000 बेड पर मरीज हैं जिनमें से 1600 से 1700 मरीज देश के दूसरे राज्यों के हैं. यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे देश के लोग दिल्ली में इलाज कराने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का आदेश, ट्यूशन फीस के अलावा अन्य कोई फीस न चार्ज करें प्राइवेट स्कूल

हम दिल्ली के लोगों को पूरे देश के लोगों की सेवा करने का मौका मिल रहा है. बेड की चिंता ना करें और अगर किसी तरह की कोई कमी हुई थी तो भी हम बेड की संख्या बढ़ाने के लिए अगले 2 से 3 दिन में मीटिंग करेंगे.

लापरवाह हो रहे हैं कुछ लोग
केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में कुछ लोग लापरवाह होते जा रहे हैं. मास्क नहीं पहन रहे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे. मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. कुछ लोग टेस्टिंग भी नहीं करवा रहे. जो आदमी टेस्टिंग नहीं करवा रहा वह अपनी जिंदगी भी खतरे में डाल रहा है और दूसरे लोगों को भी संक्रमित करेगा. पूरी दिल्ली में टेस्टिंग की खूब बढ़िया व्यवस्था कर रखी है तो आप टेस्टिंग क्यों नहीं करवा रहे हैं आप टेस्टिंग करवाइए सारी टेस्टिंग फ्री है.'

केजरीवाल ने 'सेवा' के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना वॉरियर के परिजनों को दी एक करोड़ रु. की मदद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Delhi CM, Coronavirus In Delhi, Delhi COVID-19 Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com