विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2019

प्रदूषित पानी पर बोले CM केजरीवाल, कहा- झूठी और राजनीति से प्रेरित है रिपोर्ट

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो के अध्ययन के दूसरे चरण की रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के साथ ही कोलकाता और चेन्नई के पानी के नमूने जांच के 11 मानकों में से दस में असफल रहे हैं.

प्रदूषित पानी पर बोले CM केजरीवाल, कहा- झूठी और राजनीति से प्रेरित है रिपोर्ट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पानी पर भारतीय मानक ब्यूरो की रिपोर्ट को ‘झूठी और राजनीति से प्रेरित' करार दिया. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में पीने का गुणवत्ता जांच में असफल रहा है. वहीं केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो के अध्ययन के दूसरे चरण की रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के साथ ही कोलकाता और चेन्नई के पानी के नमूने जांच के 11 मानकों में से दस में असफल रहे हैं.

दिल्ली की हवा ही नहीं बल्कि पानी भी सबसे ज्यादा प्रदूषित, मुंबई का पानी सबसे साफ

बता दें, पानी की रिपोर्ट आने के बाद ही दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए लगाए गए पोस्टर देखे गए, जिसमें आरोप लगाया गया, ‘मुफ्त पानी के नाम पर जहर पिला रहे हैं अरविंद केजरीवाल.' चांदनी चौक के सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्द्धन ने ऐसे ही एक पोस्टर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है, ‘मुफ्त पानी के नाम पर दिल्ली की जनता को ज़हर पिला रहे हैं अरविंद केजरीवाल. देश के 20 शहरों के पानी पर हुए सर्वेक्षण में दिल्ली का पानी सबसे ज्यादा जहरीला पाया गया. विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार लोगों को साफ पानी तक मुहैया कराने में नाकाम रही है.'

दस हजार में से 9 से अधिक लड़कियों की पांच साल की उम्र से पहले जान ले रहा वायु प्रदूषण

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘सर, आप तो डॉक्टर हैं. आप जानते हैं कि ये रिपोर्ट झूठी है, राजनीति से प्रेरित है. आप जैसे व्यक्ति को ऐसी गंदी राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहिए.'

Video: हवा से नमी सोखकर पीने लायक पानी बना देती है ये मशीन

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvinnd Kejriwal, Water Pollution, Delhi Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com