विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

सीबीएसई पेपर लीक : गूगल की मदद से दिल्ली पुलिस को मिली व्हिसल ब्‍लोअर की ई-मेल आईडी

अधिकारी ने बताया कि अभी तक 60 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन मामले में कोई ‘बड़ी सफलता’ हासिल नहीं हुई है.

सीबीएसई पेपर लीक : गूगल की मदद से दिल्ली पुलिस को मिली व्हिसल ब्‍लोअर की ई-मेल आईडी
फाइल फोटो
नई दिल्‍ली: गूगल ने उस ई- मेल आईडी के बारे में दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा को शनिवार को जानकारी भेजी, जिसके जरिए सीबीएसई अध्यक्ष को 10वीं कक्षा के गणित के पेपर के लीक होने के संबंध में मेल भेजा गया था. आधिकारिक सूत्र ने उक्त जानकारी दी है. पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन सर्च इंजन से जवाब मिल गया है लेकिन उन्होंने इस पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया. इस बीच, पुलिस ने पेपर लीक मामले में अपनी जांच जारी रखी है और इस संबंध में उन्होंने बाहरी दिल्ली के कई स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर पहुंचकर पूछताछ की.

अधिकारी ने बताया कि अभी तक 60 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन मामले में कोई ‘बड़ी सफलता’ हासिल नहीं हुई है. ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ (सीबीएसई) की अध्यक्ष अनीता कारवाल को 10वीं की गणित परीक्षा से एक दिन पहले पेपर के लीक होने की जानकारी वाला एक मेल मिला था.

10वीं की गणित की परीक्षा 28 मार्च को हुई थी. मेल भेजने वाले की जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस ने गूगल से ई-मेल आईडी के संबंध में जानकारी मांगी थी. शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस ने वेबसाइट को प्रक्रिया तेज करने के लिए एक पत्र भेजा था.

VIDEO: युवा क्रांति : कब तक चलेगा लीक का सिलसिला, युवाओं ने पूछा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Paper Leak, Whistleblower, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com