विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2019

BJP नेता की पत्नी से स्कूटर सवार शख्स ने कहा- 'गाड़ी से निकल रहा पेट्रोल', उतरते ही कार से कर ली लूटपाट

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा विजेंद्र के साथ लुटियंस दिल्ली में मंडी हाउस के पास सोमवार सुबह लूटपाट की घटना हुई.

Also Read in
BJP नेता की पत्नी से स्कूटर सवार शख्स ने कहा- 'गाड़ी से निकल रहा पेट्रोल', उतरते ही कार से कर ली लूटपाट
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा विजेंद्र के साथ लुटियंस दिल्ली में मंडी हाउस के पास सोमवार सुबह लूटपाट की घटना हुई. पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया. शोभा के मुताबिक यह घटना मंडी हाउस के पास सोमवार को सुबह करीब सवा दस बजे के आस-पास हुई.

BJP ने विदेश मंत्री जयशंकर को गुजरात राज्यसभा सीट के लिए बनाया उम्मीदवार

पुलिस ने बताया कि एनजीओ चलाने वाली शोभा सुबह अपने घर से निकलीं और जब वह मंडी हाउस के पास पहुंचीं तो स्कूटर पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे कहा कि उनकी कार से तेल जैसा कुछ पदार्थ निकल रहा है.

जमीन को लेकर विवाद: कर्नल ने जवानों के साथ मिलकर फसल कर दी बर्बाद, केस हुआ दर्ज

उन्होंने बताया कि जैसे ही शोभा अपने ड्राइवर एवं सहयोगी के साथ कार से बाहर निकलीं, आरोपी कार में रखा उनका समान लेकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि बाद में उन्होंने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह संभवत: उन लोगों का काम है जो लोगों का ध्यान भटकाने के बाद उनका सामान लूट लेते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

(इनपुट भाषा से)

Video: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में हुईं 5 हत्याएं, बढ़ा क्राइम का ग्राफ

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Vijender Gupta, Vijender Gupta Wife Robbed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com