विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

दिल्ली नगर निगम जोन चुनाव में बीजेपी का दबदबा तो आप को तगड़ा झटका, जानें कौन, कहां से जीता

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के वार्ड समितियों के साथ ही स्थाई समिति के चुनाव के नतीजों ने यह बता दिया है कि आम आदमी पार्टी एक बिखरती हुई पार्टी है और उसका जन समर्थन खत्म हो गया है.

दिल्ली नगर निगम जोन चुनाव में बीजेपी का दबदबा तो आप को तगड़ा झटका, जानें कौन, कहां से जीता
AAP को पिछले चुनाव में पांच जोन में बहुमत हासिल हुआ था, लेकिन रोहिणी और साउथ जोन में बीजेपी ने सेंध लगा दी है.  
नई दिल्‍ली :

दिल्ली नगर निगम में एक के बाद एक आम आदमी पार्टी को झटका मिल रहा है. पहले 15 आप पार्षदों ने पार्टी छोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली तो अब वार्ड कमेटी के 12 जोन चुनाव में 8 निगम क्षेत्रों में चेयरमैन, 9 क्षेत्रों में डिप्टी चेयरमैन और स्थाई समिति की अतिरिक्त सीट भाजपा जीत चुकी है. खास बात ये रही है कि आम आदमी पार्टी को पिछले चुनाव में पांच जोन में बहुमत हासिल हुआ था, लेकिन इस बार रोहिणी और दक्षिणी जोन में बीजेपी ने सेंध लगा दी है.  

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के वार्ड समितियों के साथ ही स्थाई समिति के चुनाव के नतीजों ने यह बता दिया है कि आम आदमी पार्टी एक बिखरती हुई पार्टी है और उसका जन समर्थन खत्म हो गया है. अब उसके जन प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी पार्टी से छिटक रहे हैं.

सचदेवा ने कहा कि दक्षिण दिल्ली क्षेत्र सहित 8 क्षेत्रों में चेयरमैन का चुनाव जीतने के साथ ही स्थाई समिति के सदस्य का अतिरिक्त चुनाव जीतना और रोहिणी क्षेत्र में डिप्टी चेयरमैन का चुनाव जीतना साफ दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी के नगर निगम पार्षदों में पार्टी नेतृत्व के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है. 

आप पार्टी को कहां से जीत मिली?

आम आदमी पार्टी को नगर निगम के जोन चेयरमैन चुनाव में चार जगहों पर सफलता मिली है. क़रोल बाग चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन आम आदमी पार्टी के पुनीत राय और कविता चौहान निर्विरोध चुने गए. इसी तरह पश्चिमी जोन में निर्मला कुमारी चेयरमैन बनी हैं. 

कौन कहां से चेयरमैन बना?

1. सिटी एसपी जोन
अध्यक्ष: विकास (आप) निर्विरोध
उपाध्‍यक्ष: पूजा (आप) निर्विरोध
सदस्य स्थायी समिति: राफिया माहिर (आप) निर्विरोध

2. नजफगढ़ जोन 
अध्यक्ष- सविता (भाजपा) 
कुल वोट - 20
बीजेपी- 15 वोट
आप- 5 वोट
उपाध्‍यक्ष: देवेन्द्र (भाजपा)
कुल वोट-20
बीजेपी- 15 वोट
आप- 5 वोट

3. शाहदरा साउथ जोन  
अध्यक्ष: राम किशोर शर्मा (भाजपा)
कुल वोट- 23
बीजेपी- 18 वोट
आप- 5 वोट
उपाध्‍यक्ष: राजू सचदेवा (भाजपा)
कुल वोट- 23
बीजेपी- 18 वोट
आप- 5 वोट

4. रोहिणी जोन
अध्यक्ष: अमृत जैन (आप)
कुल वोट- 21
आप- 11 वोट
आईवीपी - 10 वोट
उपाध्‍यक्ष: नरेंद्र कुमार सिंह (भाजपा)
कुल वोट- 21
आप- 10 वोट
बीजेपी- 11 वोट

5. शाहदरा नॉर्थ 
अध्यक्ष: पुनीत शर्मा (भाजपा)
कुल वोट- 32
बीजेपी- 20 वोट
आप-12 वोट
उपाध्‍यक्ष: मुकेश कुमार बंसल (भाजपा)
कुल वोट- 32
बीजेपी- 20 वोट
आप- 12 वोट

6. साउथ जोन 
अध्यक्ष: उम्मेद सिंह (भाजपा)
कुल वोट- 19
अवैध वोट - 1
बीजेपी- 10 वोट
आप- 8 वोट
उपाध्‍यक्ष: अनिता (भाजपा)
कुल वोट- 19
बीजेपी- 10 वोट
आप- 9 वोट
सदस्य, स्थायी समिति (साउथ जोन): जगमोहन महलावत (भाजपा)
कुल वोट-19
बीजेपी- 10 वोट
आप- 9 वोट

7. केशवपुरम जोन
अध्यक्ष: विकेश सेठी (भाजपा) निर्विरोध 
उपाध्‍यक्ष: अजय रवि हंस (भाजपा) निर्विरोध

8. करोल बाग 
अध्यक्ष: पुनीत राय (आप) निर्विरोध
उपाध्‍यक्ष: कविता चौहान (आप) निर्विरोध

9. सिविल लाइन जोन
अध्यक्ष: गुलाब सिंह (भाजपा)
कुल वोट- 18
बीजेपी- 11 वोट 
आप - 07 वोट
उपाध्‍यक्ष:  सुमन कुमारी (भाजपा)
कुल वोट- 18
बीजेपी- 11 वोट 
आप - 07 वोट

10. नरेला जोन
अध्‍यक्ष: बबीता (भाजपा)
कुल वोट- 19
बीजेपी- 13 वोट 
आप- 6 वोट
उपाध्‍यक्ष: जनता देवी (भाजपा)
कुल मत-19
बीजेपी- 13 वोट
आप- 6 वोट

11. वेस्‍ट जोन 
अध्‍यक्ष: निर्मला कुमारी (आप)
कुल वोट- 25
आप- 14 वोट
आईवीपी - 11 वोट  
उपाध्‍यक्ष: साहिल गंगवाल - (आप)
कुल वोट- 25 
आप- 13 वोट
बीजेपी- 12 वोट

12. सेंट्रल जोन 
अध्यक्ष: योगिता सिंह (भाजपा), निर्विरोध निर्वाचित 
सुश्री सारिका (आप) ने अपना नामांकन वापस लिया
उपाध्‍यक्ष: मंजू देवी (भाजपा) निर्विरोध निर्वाचित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Municipal Corporation Zone Elections, Ward Committee Elections, MCD Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com