विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

बवाना उपचुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी मेरी : मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बवाना उपचुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है. उन्होंने कहा है कि हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी.

Also Read in
बवाना उपचुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी मेरी : मनोज तिवारी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के रामचंद्र ने करीब 24 हजार वोटों से जीत हासिल की. उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार वेद प्रकाश को हराया, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बवाना उपचुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है. उन्होंने कहा है कि हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी. उपचुनाव के नतीजे में आम आदमी पार्टी के रामचंद्र को 59,886 वोट मिले. वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार वेद प्रकाश को 35,834 वोट मिले.

यह भी पढ़ें: बवाना सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत, अरविंद केजरीवाल ने खुशी में दिया यह संदेश

तिवारी ने कहा, 'दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष के नाते, मैं जनादेश को स्वीकार करता हूं और इसकी जिम्मेदारी लेता हूं.' उन्होंने कहा कि परिणाम पार्टी की अपेक्षाओं के खिलाफ है. बवाना उपचुनाव में तीन निर्दलीय सहित आठ उम्मीदवार मैदान में थे.

VIDEO: बवाना उपचुनाव में आप आदमी पार्टी ने मारी बाजी
यहां 23 अगस्त को मतदान हुआ था. विधानसभा और आप से वेदप्रकाश के इस्तीफे और उनके भाजपा से जुड़ने के बाद इस सीट पर चुनाव कराया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bawana Bypolls, Manoj Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com