विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2018

अरविंद केजरीवाल बोले- 2019 में कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी से मुकाबला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होगा

अरविंद केजरीवाल बोले- 2019 में कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी से मुकाबला
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आप और भाजपा में सीधी टक्कर. कांग्रेस को मात्र नौ प्रतिशत वोट.' उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है : अरविंद केजरीवाल
 
उन्होंने कहा, 'लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है. भाजपा/कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते और अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता.' साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटें जीती थी. 

पाक आर्मी चीफ को गले लगाने पर सिद्धू की सफाई, कहा- कारगिल युद्ध के बावजूद वाजपेयी-मुशर्रफ मिले थे

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है. आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने के लिए लोग भाजपा से नाराज हैं. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, 'जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है. जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं. वहीं, जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए. 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है.'

VIDEO: 'आप' का सरोकार या नाटक?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली : तिलक नगर के घर में मिला जिम ट्रेनर और उनकी दोस्त का शव, जांच जारी
अरविंद केजरीवाल बोले- 2019 में कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी से मुकाबला
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Next Article
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com