- छह दिन की नवजात बच्ची की मौत
- प्लाज्मा ले जाते वक्त परिवार का एक्सीडेंट
- बच्ची की हुई मौत
दिल्ली में एक कोरोनावायरस पॉजिटिव नवजात बच्ची की प्लाज़्मा न मिलने के कारण मौत हो गई. महज छह दिन की बच्ची का परिवार प्लाज़्मा ले जाते वक्त एक्सीडेंट की चपेट में आ गया था, जिसके चलते उसे प्लाज़्मा नहीं मिल पाया. पुलिस ने बताया कि बच्ची के लिए प्लाज़्मा ले जा रहे शख्स शक्ति सिंह एक्सीडेंट में घायल हो गए थे. उनकी कार को एक बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी थी.
पुलिस ने बताया कि उसे घटना की जानकारी 11 जुलाई की रात साढ़े तीन बजे दी गई. 11 जुलाई की सुबह बच्ची की मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक शक्ति सिंह अपनी बहन और पत्नी के साथ वैगनआर कार से लाल बहादुर हॉस्पिटल की तरफ जा रहे थे, तभी भगवान दास रोड, तिलक मार्ग चौराहे पर उनका एक्सीडेंट हो गया. एक बीएमडब्ल्यू ने उनकी कार को टक्कर मार दी.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
पुलिस ने मामले में आरोपी बीएमडब्ल्यू के ड्राइवर शाज़ाब शेख को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, आरोपी जमानत पर रिहा हो गया है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी कार खरीदने-बेचने का काम करता है.
हादसे में घायल हुए शक्ति सिंह अपनी बच्ची के इलाज के लिए प्लाज़्मा लेकर जा रहे थे. बच्ची का हीमोग्लोबीन भी कम था. लेकिन बच्ची की 11 जुलाई की सुबह मौत हो गई.
Video: प्लाज़्मा लेने वाले ज़्यादा, देने वाले कम: अब दिल्ली प्लाज़्मा बैंक ने बनाई ये नई व्यवस्था!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं